Sport : RCB का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है रिकॉर्ड, जानिए अहमदाबाद में उसे कितने मैचों में मिली जीत और हार #INA

IPL 2026 RCB vs GT Final : आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच टक्कर होने वाली है. उससे पहले आज हम आपको नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर (RCB) के रिकॉर्ड्स के बारे में बातने वाले हैं. तो आइए आज जानते हैं कि आरसीबी ने इस मैदान पर कितने मैच खेले हैं और उसे कितने मैचों में हार और जीत मिली है.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB का रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुल 8 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्हें 4 मैचों में जीत मिली है, वहीं आरसीबी को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इन आंकड़ों के हिसाब से आरसीबी गुजरात को कड़ी टक्कर दे सकते हैं.
𝐎𝐧𝐞 𝐝𝐚𝐲 . go for 𝐎𝐧𝐞 𝐅𝐢𝐧𝐚𝐥 Leap. ☝️🧿#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/7gKhW1sYlW
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 30, 2026
आरसीबी की अहमदाबाद में जीत से हुई शुरुआत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर आरसीबी ने अपना पहला मैच 2015 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था. इस मैच में आरसीबी को 9 विकेट से जीत मिली. इसके बाद 2022 में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 रन से मैच जीता था. इसके बाद इसी मैदान पर उसे पंजाब किंग्स से हार मिली थी.
RCB को प्लेऑफ में मिली अहमदाबाद में दर्दनाक यादें
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2022 में आरसीबी को क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स ने 7 विकेट से हराया था. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर में आरसीबी को 4 विकेट से हराकर बाहर किया था. आरसीबी को इस मैदान पर खेले गए दोनों प्लेऑफ मैचों में हार मिली है. उन्हें एक ही टीम ने दो बार हराया है.
अहमदाबाद में ही चैंपियन बनी थी RCB
आरसीबी ने इस मैदान पर 2025 में पंजाब किंग्स के साथ खेले गए आईपीएल फाइनल में 6 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की थी. उन्होंने 18 सीजन में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर चैंपियन बनने का गौरव भी इसी मैदान पर हासिल किया था.
And then there were 2️⃣…
𝐂𝐇𝐀𝐏𝐓𝐄𝐑: 𝐄𝐍𝐃𝐆𝐀𝐌𝐄 🔜❤️🔥🏆#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/maIm7O1QnS
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 29, 2026
इस सीजन दोनों का कैसा रहा रिकॉर्ड
इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच 3 मैच खेले गए हैं. इन दोनों टीमों का रिकॉर्ड 2-1 है. आरसीबी ने 2 मैच जीते हैं, जबकि जीटी को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है. आरसीबी ने लीग स्टेज में चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीटी को हराया था. इसके बाद क्वालीफायर 1 में धर्मशाला में गुजरात टाइटंस को हराया था.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर इन दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला इस सीजन ही खेला गया था. इस मैच में आरसीबी पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रनों पर आउट हो गई थी. इसके बाद 158 रन बनाकर 6 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया था. अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इन दोनों टीमों का फाइनल होने वाला है.
ये भी पढ़ें : अहमदाबाद में कैसा है गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडिमय में कितने मैचो में मिली हार और जीत
RCB का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है रिकॉर्ड, जानिए अहमदाबाद में उसे कितने मैचों में मिली जीत और हार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









