यूपी – औरैया: घर में चारपाई से बंधा मिला वृद्धा का शव, लूट के बाद हत्या की आशंका, घर में अकेली रहती थीं, जांच शुरू – INA

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव बंथरा में घर में अकेली रह रही 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। उनका शव खटिया पर बंधा हुआ मिला, जबकि पास ही खून से सनी तौलिया पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने लूट बाद बुजुर्ग की हत्या की आशंका जताई है।



गांव बंथरा निवासी अनंग पाल सिंह सेंगर अपने बेटे रिंकू, टिंकू और दोनों बहुओं के साथ फरीदाबाद में रहते हैं। अनंग पाल एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी हैं, जबकि रिंकू दुकान चलाते हैं और टिंकू ऑटो चलाता है। घर पर अनंग पाल की पत्नी भूरी देवी अकेली रहती थीं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button