यूपी – पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, मजदूरी कर लौट रहे थे दोनों – INA

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में सड़िया नहर पुल के पास बुधवार रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



Credit By Amar Ujala

Back to top button