यूपी – बदायूं: प्रेम विवाह के 14 साल बाद पत्नी की हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला, पुलिस ने हिरासत में लिया – INA

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के बिहट गांव में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मंगलवार देर रात हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी अंकिता वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 



Credit By Amar Ujala

Back to top button