UP News: राज्यसभा चुनाव: सपा कैंडिडेट धनराज नाथवानी के पास कितनी संपत्ति? – INA

समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज परिमल नाथवानी ने आज उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. उनके नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में चल-अचल संपत्ति, बैंक जमा, शेयर-म्यूचुअल फंड, सोना-हीरे, जमीन और अन्य निवेश का ब्योरा दिया गया है. हलफनामे के मुताबिक, धनराज नथवानी, उनकी पत्नी और दो बच्चों की घोषित चल संपत्ति करीब ₹291.99 करोड़, जबकि अचल संपत्ति करीब ₹81.26 करोड़ है. यानी उनके पास ₹373.26 करोड़ की कुल संपत्ति है.
चुनावी हलफनामे में धनराज नाथवानी की चल संपत्ति ₹77,74,87,216 यानी करीब ₹77.75 करोड़ बताई गई है. उनकी पत्नी भूमि नाथवानी की चल संपत्ति ₹211,09,76,865 यानी करीब ₹211.10 करोड़ है. इसके अलावा दोनों बच्चों के नाम पर ₹1,95,14,799 और ₹1,19,71,934 की चल संपत्ति घोषित है. इस तरह परिवार की कुल चल संपत्ति करीब ₹291.99 करोड़ होती है. बैंक खातों, एफडी और अन्य जमा में धनराज नाथवानी के नाम करीब ₹10.63 करोड़ हैं और उनकी पत्नी के बैंक डिपॉजिट करीब ₹1.87 करोड़ हैं.
शेयर, म्यूचुअल फंड और दूसरे निवेश में ₹255 करोड़ से ज्यादा
दोनों बच्चों के नाम पर बैंक में ₹1.95 करोड़ और ₹1.20 करोड़ जमा है. इन सभी को जोड़ने पर परिवार के बैंक खातों और जमा में करीब ₹15.65 करोड़ हैं. धनराज नाथवानी के नाम शेयर, डिबेंचर, म्यूचुअल फंड और दूसरे निवेश की घोषित रकम करीब ₹55.76 करोड़ है. उनकी पत्नी के नाम यह राशि करीब ₹199.44 करोड़ है. यानी दोनों के निवेश को जोड़ें तो यह रकम करीब ₹255.20 करोड़ बैठती है.
पोस्ट ऑफिस, पीपीएफ और बीमा में भी निवेश
धनराज नथवानी के नाम पीपीएफ में करीब ₹70.28 लाख और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों की सरेंडर वैल्यू करीब ₹2.11 करोड़ घोषित है. पत्नी के नाम भी कई जीवन बीमा पॉलिसियां हैं, जिनकी घोषित सरेंडर वैल्यू को मिलाकर करीब ₹45.24 लाख बैठती है. परिवार का कुल घोषित निवेश करीब ₹3.27 करोड़ है. परिवार के नाम दूसरों से मिलने वाली रकम, एडवांस, सिक्योरिटी डिपॉजिट और अन्य रिसीवेबल्स करीब ₹7.71 करोड़ हैं.
कितनी ज्वैलरी और अचल संपत्ति?
धनराज नाथवानी के पास ₹1.62 करोड़ की ज्वेलरी है. वहीं, पत्नी के पास ₹8.54 करोड़ की ज्वैलरी है. दोनों की ज्वेलरी की कुल घोषित कीमत करीब ₹10.16 करोड़ है. धनराज नाथवानी की अचल संपत्ति का मौजूदा बाजार मूल्य करीब ₹27.67 करोड़ और पत्नी की अचल संपत्ति का मूल्य करीब ₹53.59 करोड़ बताया गया है. इस तरह दोनों की अचल संपत्ति का कुल घोषित बाजार मूल्य करीब ₹81.26 करोड़ है. परिवार की कुल घोषित देनदारी ₹3.19 करोड़ की है.
राज्यसभा चुनाव: सपा कैंडिडेट धनराज नाथवानी के पास कितनी संपत्ति?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,