यूपी – Sports News: दो राष्ट्रीय और छह प्रादेशिक मैच खेल चुकी नैना ने एक दिन में 8 गोल कर वाराणसी को जिताया – INA

Table of Contents
केराकतपुर के वाराणसी पब्लिक स्कूल में सोमवार को 43वीं सीनियर महिला प्रदेशीय हैंडबॉल प्रतियोगिता खेली गई। पांच राष्ट्रीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत वाराणसी मंडल की टीम ने क्वार्टर फाइनल में लखनऊ मंडल को 12 गोल से हराया। दो नेशनल और छह प्रादेशिक मुकाबले खेल चुकी नैना यादव ने आठ गोल किए। क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश की सब जूनियर हैंडबॉल टीम की कप्तान प्रीति, सताक्षी और शिवांगी ने तीन-तीन गोल किए।


