UP News: लोकतंत्र पर सवाल उठाकर हार छिपा रही है सपा, पंकज चौधरी बोले-अखिलेश के आरोप बेबुनियाद – INA

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया जाहि की है. उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार, भ्रामक और राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया. पंकज चौधरी ने कहा कि बार-बार चुनावी पराजय के बाद समाजवादी पार्टी अब लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर ही सवाल खड़े करके अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र दुनिया का सबसे मजबूत और पारदर्शी लोकतंत्र है, जिस पर देश और विदेश दोनों भरोसा करते हैं. चुनाव आयोग, केंद्रीय बलों और न्यायपालिका पर सवाल उठाना लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है.

प्रदेश अध्यक्ष ने 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद करार दिया. उन्होंने कहा कि अगर सपा प्रमुख के पास कोई ठोस सबूत होते तो वे कोर्ट या चुनाव आयोग के समक्ष रखते. बार-बार एक ही झूठ को दोहराना उनकी पुरानी आदत बन चुकी है. पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने कानून-व्यवस्था, विकास और सुशासन के मुद्दे पर भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया था. उन्होंने पश्चिम बंगाल का हवाला देते हुए कहा कि जहां-जहां विपक्ष सत्ता में है, वहां लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कुचलने के उदाहरण सामने आते रहे हैं, जबकि भाजपा ने हमेशा संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान किया है.

पीडीए पर कटाक्ष

समाजवादी पार्टी के पीडीए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक फॉर्मूले पर कटाक्ष करते हुए चौधरी ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक नारा है, जिसका जमीन पर कोई अस्तित्व नहीं है. उत्तर प्रदेश की जनता अब जाति और वर्ग की राजनीति से ऊपर उठ चुकी है और विकास, सुरक्षा व सुशासन को प्राथमिकता देती है. यही कारण है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भी जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया.

उन्होंने सपा शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में गुंडाराज, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण चरम पर था. महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा था और आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर थी. वहीं, भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज करते हुए चौधरी ने कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी संस्थाएं कानून के अनुसार काम करती हैं. जो लोग खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, वही इन एजेंसियों पर सवाल उठाते हैं. भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है.

पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी से अपील की कि वह झूठे आरोपों और भ्रम फैलाने की राजनीति छोड़कर जनता के मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करे. उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाएगी.

पंकज चतुर्वेदी
पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

google button

लोकतंत्र पर सवाल उठाकर हार छिपा रही है सपा, पंकज चौधरी बोले-अखिलेश के आरोप बेबुनियाद


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button