Sport : कूपर कोनोली का शतक गया बेकार, श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स को रौंदकर टॉप पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग में शुरुआती लगातार जीत के बाद अब पंजाब किंग्स को बैट टू बैक हार का सामना करना पड़ा रहा है. अब सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया है. आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रनों का स्कोर खड़ा किया. हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, ट्रेविस हेड, नीतीश रेड्डी और अभिषेक शर्मा सभी ने तूफानी पारी खेली. जवाब में पंजाब किंग्स 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी. पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली ने शानदार शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. पंजाब की हार की सबसे बड़ी वजह उनकी फील्डिंग रही. पंजाब किंग्स ने कुल 3 अहम कैच छोड़े और स्टंप का मौका भी मिस हुआ.

पंजाब किंग्स की शुरुआत रही थी खराब

सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 236 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत ही बेहद खराब रही है. 4 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स ने दोनों ओपनर्स के रूप में 2 विकेट गंवा दिए हैं. पहले ओवर में ही कप्तान पैट कमिंस ने 1 रन के निजी स्कोर पर प्रियांश आर्य को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर नीतीश कुमार रेड्डी ने प्रभसिमरन सिंह को चलता किया. प्रभसिमरन 3 रन बनाकर आउट हुए. 

श्रेयस अय्यर और स्टोयनिस भी हुए फ्लॉप

पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा विकेट. अय्यर को ईशान मलिंगा ने चलता किया. अय्यर 5 गेंद पर 5 रन बनाए. इसके बाद 63 रन के स्कोर पर पंजाब को चौथा झटका लगा. मार्कस स्टोयनिस को शिवांग ने आउट किया. स्टोयनिस 14 पर 28 रन बनाए. फिर सूर्यांश शेडगे को पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया. सूर्यांश शेडगे 17 गेंद पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद 4 रन बनाकर शशांक सिंह साकिब हुसैन का शिकार बने. इसके बाद मार्को यानसेन 16 गेंद पर 19 रन बनाकर शिवांग कुमार को शिकार बने.  

कूपर कोनोली ने आईपीएल में लगाया पहला शतक

वहीं कूपर कोनोली आखिरी तक टिके रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके क्योंकि दूसरे छोर पर उन्हें किसी का अच्छा साथ नहीं मिला. कूपर कोनोली ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया. उन्होंने 59 गेंदों पर नाबाद 107 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौका और 8 छक्का शामिल रहा. इस तरह पंजाब किंग्स 7 विकेट पर 202 रन ही बना सके. SRH के लिए पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए. 

हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने जड़ा शानदार अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 235 रनों का स्कोर खड़ा किया था. हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली. ईशान किशन 32 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 55 रन बनाए. ट्रेविस हेड 38 रन और अभिषेक शर्मा ने 35 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी 13 गेंद पर नाबाद 29 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  मिचेल स्टार्क के साथ सेल्फी लेने के लिए इंतजार कर रहे थे CSK के बॉलर मुकेश चौधरी…, फिर जो हुआ वो जीत लेगा आपका दिल

कूपर कोनोली का शतक गया बेकार, श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स को रौंदकर टॉप पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button