Sport : शशांक सिंह क्यों छोड़ रहे हैं इतने आसान Catch? अब हेनरिक क्लासेन का ड्रॉप किया, कब तक बर्दाश्त करेंगे कप्तान श्रेयस अय्यर #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 49वां मैच 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद 10 ओवरों में ही पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने 4 कैच छोड़ दिए. शशांक सिंह इस मैच में भी हेनरिक क्लासेन का एक आसान सा कैच ड्रॉप छोड़ दिया. इस सीजन शशांक सिंह अब तक 5 आसान कैच ड्रॉप कर चुके हैं.
शशांक सिंह ने छोड़ा हेनरिक क्लासेन का कैच
शशांक सिंह ने खेले जा रहे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का कैच सिर्फ 9 रन के स्कोर पर छोड़ दिया. यह कैच बहुत आसान था, लेकिन उनके हाथ से गेंद फिसल गई, जिसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली और सनराइजर्स हैदराबाद ने 235 रनों का स्कोर खड़ा किया. इस मैच में शशांक के अलावा पंजाब किंग्स के 2 और फील्डर्स ने कूपर कोनोली और लॉकी फर्ग्यूसन ने भी अहम कैच ड्रॉप किए. कूपर कोनोली ने भी 9 रन के स्कोर पर ईशान किशन का कैच छोड़ा.
यह भी पढ़ें: RCB फैंस के साथ BCCI ने कर दिया बड़ा खेला, बवाल के बाद अब KSCA ने कह दी बड़ी बात
आईपीएल 2026 में 6 कैच छोड़ चुके हैं शशांक सिंह
आईपीएल 2026 में 9 मैचों में शशांक द्वारा छोड़ा गया यह छठा कैच था. फील्डिंग के हिसाब से शशांक सिंह के लिए यह सीजन बेहद ही खराब रहा है. उन्होंने अपनी टीम पंजाब किंग्स और फैंस को अपने खराब फील्डिंग से काफी निराश किया है.
Well well well, it’s that man again! 🙊👀
Shashank Singh has dropped yet another catch down, and #PBKS camp is in utter disbelief! 🥲#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #SRHvPBKS | LIVE NOW 👉https://t.co/4Te1XilHXg pic.twitter.com/lSVDGKfiBg
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 6, 2026
LSG के खिलाफ 3 कैच छोड़े थे शशांक सिंह
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में तो शशांक सिंह ने 3 अहम कैच ड्रॉप कर दिए थे. उन्होंने निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम और मुकुल चौधरी का कैच छोड़ दिया था. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में शशांक ने केएल राहुल जैसे बड़े खिलाड़ियों का कैच छोड़ दिया था, जिसके बाद केएल राहुल ने 152 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क के साथ सेल्फी लेने के लिए इंतजार कर रहे थे CSK के बॉलर मुकेश चौधरी…, फिर जो हुआ वो जीत लेगा आपका दिल
शशांक सिंह क्यों छोड़ रहे हैं इतने आसान Catch? अब हेनरिक क्लासेन का ड्रॉप किया, कब तक बर्दाश्त करेंगे कप्तान श्रेयस अय्यर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









