Sport : पहले खेलने का मौका भी नहीं मिला रहा था, अब 36 साल का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच, बड़ा बयान देकर खोले कई राज #INA

Manish Pandey : आईपीएल 2026 में कई युवा खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं. ये खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों के साथ तबाही मचा रहे हैं. इन युवा खिलाड़ियों के बीच कुछ ऐसे सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी भी हैं, जो चुपचाप अपना काम कर रहे हैं और मौका पड़ने पर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. ऐसा ही एक खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स के पास है, ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि 36 साल के दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे हैं, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई. 

मनीष पांडे ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडिमय की उस पिच पर रन बनाए, जहां पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते हुए नजर आए. पांडे ने इस मुकाबले में 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 बॉल में 6 चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड कर अपना शिकार बनाया. इस पारी के लिए मनीष पांडे को प्लेऑफ ऑफ द मैच चुना गया. इसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

 

जीत के बाद मनीष पांडे ने दिया बड़ा बयान

मनीष पांडे ने कहा कि, ‘शायद यही वजह है कि मैं अभी भी यहां हूं. यह निश्चित रूप से बहुत अच्छा लगता है. कोलकाता नाइट राइडर्स मेरे लिए बहुत अच्छा और दयालु रहा है, जाहिर है. सीजन की शुरुआत में वापस आते हैं, यह एकमात्र गेम था जिसमें मैंने असल में बैटिंग की थी, इसलिए मैं पैड पहनकर बैटिंग का इंतजार कर रहा था, लेकिन पहले चार गेम में मुझे मौका नहीं मिला लेकिन मुझे लगता है कि यह एक खास गेम था, मैं वहीं रहना चाहता था और उम्मीद है कि हमारी टीम को जीत दिलाऊंगा और वही हुआ. उम्मीद है, हम इसे फिर से करेंगे और यह गेम जीतेंगे’.

मनीष ने पसंदीदा शॉट पर बोली बड़ी बात

मनीष पांडे ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि मैंने कुछ चौके मारे. दीपक और बुमराह की लेंथ पर थे. तो मुझे लगता है कि यह वाकई बहुत अच्छा था और मुझे लगा कि मैं अच्छी बैटिंग कर रहा हूं, इसलिए मैं वहीं रहना चाहता था और अच्छी बैटिंग जारी रखना चाहता था. मेरे लिए इससे भी ज़्यादा जरूरी यह है कि अगर मुझे खेलने को नहीं मिल रहा है, तो मैं पक्का इस पूरी टीम का हिस्सा बनना चाहता हूं और जो कोई भी मुझसे कुछ भी पूछना चाहता है, मैं उसकी मदद करना चाहता हूं. तो मुझे लगता है कि मैंने पूरी सीरीज में यही किया है. यहां लड़कों का एक कमाल का ग्रुप है, यंगस्टर्स और ओल्डर लोग, एक बेहतरीन तालमेल और इसीलिए हम खुद को ऐसी सिचुएशन में पा रहे हैं जहां हम सच में मजबूती से वापस आ रहे हैं और आखिरी गेम को सच में अच्छे से खत्म करने की उम्मीद कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम टॉप चार में जगह बनाने की कोशिश करेंगे’.

फील्डिंग पर मनीष पांडे ने क्या कहा?

उन्होंने अंत में बात करते हुए कहा कि, ‘हां, मुझे लगता है कि हम शायद एक घंटे बैटिंग करते हैं और हर दिन लगभग 45 मिनट लगातार फील्डिंग पर भी बिताते हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बारिश हो रही है या धूप वाला दिन है. तो मुझे लगता है कि क्योंकि मैं बॉलिंग नहीं करता, मुझे फील्डिंग में मजा आता है और मैं कंट्रीब्यूट करना चाहता हूं, चाहे एक बार बचाने के नजरिए से हो या शानदार कैच लेने और रन आउट करने के नजरिए से. तो यह मेरी खासियत रही है और मुझे इस तरह कंट्रीब्यूट करना पसंद है और मैं चाहता हूं कि जब मैं फील्डिंग कर रहा हूं तो सारी क्रिकेट बॉल मेरे पास आए. इसलिए मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि मैं टीम में किसी भी तरह से वैल्यू ऐड कर पा रहा हूं और यही मुझे आगे बढ़ाता है’.

ये भी पढ़ें : ‘अगर वो टिक जाता और फील्डिंग खराब नहीं करते…’ हार्दिक पांड्या ने इन खिलाड़ियों को बताया हार का दोषी, सीधे लिया नाम

पहले खेलने का मौका भी नहीं मिला रहा था, अब 36 साल का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच, बड़ा बयान देकर खोले कई राज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button