सरकार ने गाड़ियों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की वैधता बढ़ाई:नई BS-VI गाड़ियों का PUC 3 साल तक चलेगा; 6 साल से पुरानी गाड़ियों का सालाना रिन्यूअल- INA NEWS

सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की वैधता अवधि में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत 6 साल तक पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट अब 3 साल तक वैध रहेगा। वहीं, 6 साल से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी गाड़ियों को हर साल सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। नए नियमों में निजी और व्यावसायिक वाहनों के लिए अलग-अलग वैधता अवधि तय की गई है। ये नियम राजपत्र में प्रकाशित होते ही लागू हो गए। निजी वाहनों के लिए नई व्यवस्था व्यावसायिक वाहनों के लिए नियम पुराने BS मानकों वाले वाहनों की वैधता BS-I, BS-II और BS-III मानक वाले वाहनों के PUC सर्टिफिकेट की वैधता 3 महीने रहेगी। वहीं, BS-IV वाहनों के लिए यह अवधि 6 महीने तय की गई है। एक्सपायरी से 10 दिन पहले रिन्यू कराने पर पुरानी तारीख से लागू होगा सर्टिफिकेट नए नियमों में रिन्यू किए गए सर्टिफिकेट की प्रभावी तारीख भी स्पष्ट की गई है। अगर मौजूदा सर्टिफिकेट की एक्सपायरी से 10 दिन पहले के भीतर रिन्यूअल कराया जाता है, तो नया सर्टिफिकेट पुराने सर्टिफिकेट की एक्सपायरी की तारीख से प्रभावी होगा। वहीं, एक्सपायरी के बाद रिन्यूअल कराने पर नया सर्टिफिकेट रिन्यूअल की तारीख से लागू होगा। नए नियम लागू होने से पहले जारी सर्टिफिकेट पर संशोधित वैधता अवधि पहली बार रिन्यू कराए जाने के बाद लागू होगी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button