UP News: डाक्यूमेंट जमा कराने गई छात्रा से स्कूल में बदसलूकी… टीचर ने की अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार – INA

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है. बल्दीराय थाना क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज में तैनात टीचर ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को दरकिनार करते हुए कक्षा 9 की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं. इस दौरान पुलिस के आने की आहट मिलते ही आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया. हालांकि, पुलिस ने मामले दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और बाद में कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, 14 मई को एक महिला अपनी बेटी के साथ पी.पी. इंटर कॉलेज वलीपुर पहुंची थीं. उनकी बेटी आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करने के लिए क्लास टीचर के पास गई थी, जबकि मां गेट पर ही बेटी के लौटना का इंतजार कर रही थी. आरोप है कि डाक्यूमेंट लेने के दौरान क्लास टीचर राकेश कुमार की नीयत डोल गई और उसने गलत नीयत से बच्ची का हाथ पकड़ लिया. इतना ही नहीं उसने अश्लील हरकतें हुए छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी.
टीचर ने छात्रा से अश्लील हरकतें
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने टीचर की गंदी हरकतों को विरोध किया, तो उसने उसके कपड़े में पैसे डाल दिए. इतना ही नहीं, इसके बाद वह छात्रा को गंदी-गंदी गालियां देने लगा. बच्ची जैसे-तैसे खुद की आबरू बचाते हुए रोते हुए गेट पर खड़ी मां के पास पहुंची. बेटी को रोता देख मां काफी घबरा गए, जब उन्होंने बेटी से रोने का कारण पूछा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. मां ने तुरंत डायल-112 पर फोन पर पुलिस को घटना की जानकारी दी.
ये भी पढ़ें: रहने के लिए सबसे सस्ता और महंगा राज्य कौन सा है? सामने आए सरकारी आंकड़े
आरोपी टीचर को भेजा गया जेल
डायल-112 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. हालांकि, पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनते ही आरोपी टीचर पीछे के रास्ते से भाग निकला. इसके बाद छात्रा की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आगे की कानूनी की जा रही है.
(रिपोर्ट- विष्षु कुमार/सुल्तानपुर)
डाक्यूमेंट जमा कराने गई छात्रा से स्कूल में बदसलूकी… टीचर ने की अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



