Sport : IPL 2026: विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी सिर्फ तीसरी जोड़ी #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 विकेट पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया है. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हुई. इस दौरान कोहली और पडिक्कल की ओपनिंग जोड़ी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी ने किया कमाल
पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में विराट कोहली और जैकब बेथेल ओपनिंग करने उतरे. बेथेले 7 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने देवदत्त पडिक्कल आए. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की शानदार साझेदारी हुई. इस सीजन कोहली और पडिक्कल के बीच 6 बार 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है. इसी के साथ यह जोड़ी आईपीएल इतिहास में किसी एक सीजन में गैर-ओपनिंग जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा 50+ साझेदारियां करने वाली संयुक्त रूप से चौथी जोड़ी बन गई है.
5⃣0⃣-run partnership 🆙
Virat Kohli 🤝 Devdutt Padikkal #RCB 82/1 after 7 overs.
Updates ▶️ https://t.co/3u5qL0Zn75#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRCB pic.twitter.com/glhpq6UZsp
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
क्या विराट कोहली तोड़ेंगे अपना ही रिकॉर्ड?
आईपीएल इतिहास में किसी एक सीजन में गैर-ओपनिंग जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा 50+ साझेदारी करने का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2016 सीजन में 13 पारियों में 7 बार 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की थी. इसके बाद 2013 में माइकल हसी और सुरेश रैना की जोड़ी ने 12 पारियों में 6 बार 50+ रनों की साझेदारी की थी. आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने की जोड़ी ने 10 पारियों में 6 बार यह कारनामा किया था. अब आईपीएल 2026 में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने सिर्फ 9 पारियों में 6 बार 50+ साझेदारी कर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. IPL 2026 में विराट कोहली अपना की रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वो पडिक्कल के साथ 7 या 8 बार अर्धशतकीय साझेदारी कर सकते हैं, क्योंकि आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना तय माना जा रहा है.
आईपीएल के एक सीजन में गैर-ओपनिंग जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा 50+ साझेदारियां
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स – 2016 में 7 बार (13 पारियां)
माइकल हसी और सुरेश रैना – 2013 में 6 बार (12 पारियां)
सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा – 2025 में 6 बार (10 पारियां)
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल – 2026 में 6 बार (9 पारियां)
यह भी पढ़ें: RCB के खिलाफ उतरते ही श्रेयस अय्यर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, धोनी-रोहित और कोहली के स्पेशल क्लब में हुए शामिल
IPL 2026: विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी सिर्फ तीसरी जोड़ी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









