Sport : भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भुवनेश्वर कुमार कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसा लगता है कि वो पर्पल कैप को इस सीजन अपने नाम कर सकते हैं. आईपीएल 2026 में इस वक्त भुवी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है. अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 2 विकेट लेकर भुवी ने तहलका मचाया है. इस विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. भुवी अब आईपीएल इतिहास में 35 साल के उम्र के बाद एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. 

भुवनेश्वर कुमार ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

भुवनेश्वर कुमार ने पंजाब किंग्स की पारी की तीसरी ही गेंद पर प्रियांश आर्य को जीरो पर आउट किया. इसके बाद तीसरे ओवर में प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा. इस तरह भुवी ने 18 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स के दोनों ओपनर्स को चलता किया. पहला विकेट लेते ही भुवनेश्वर कुमार ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. भुवी अब आईपीएल इतिहास में 35 साल के उम्र के बाद एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने पूर्व भारतीय गेंदबाज आशीष नेहरा और न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड को पीछे छोड़ दिया.  

ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने शुवनेश्वर कुमार

35 साल की उम्र के बाद एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2019 में 26 विकेट हासिल किए थे. अब भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में 24 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. आशीष नेहरा ने 2015 में 22 विकेट लेने का कारनामा किया था. जबकि ट्रेंट बोल्ट ने पिछले सीजन 2025 में 22 ही विकेट लिए थे. वहीं अनिल कुंबले ने 2009 में 21 विकेट अपने नाम किए थे.

35 साल की उम्र के बाद एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट

इमरान ताहिर – 26 विकेट (2019)
भुवनेश्वर कुमार – 23 विकेट (2026)
आशीष नेहरा – 22 विकेट (2015)
ट्रेंट बोल्ट – 22 विकेट (2025)
अनिल कुंबले – 21 विकेट (2009)

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी सिर्फ तीसरी जोड़ी

भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button