दिल्ली में 39 मलेरिया और डेंगू के 152 केस:3,547 लोगों पर केस दर्ज, 32 हजार 558 घरों में पाई गई मच्छरों की ब्रीडिंग- INA NEWS

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून से पहले ही मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 6 जून तक की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष अब तक मलेरिया के 39 और डेंगू के 152 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, चिकनगुनिया के भी 8 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि पिछले साल इसी अवधि में मलेरिया के 66 मामले थे, लेकिन निगम किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। मच्छरों की रोकथाम के लिए एमसीडी ने व्यापक अभियान शुरू किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मच्छरजनित परिस्थितियां पाए जाने पर अब तक 30 हजार 948 कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले 3547 लोगों के खिलाफ अभियोग भी दर्ज किए गए हैं। 1.62 करोड़ घरों का सर्वे निगम ने मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान के लिए 1.62 करोड़ से अधिक घरों का सर्वे किया। इनमें 32 हजार 558 घरों में मच्छरों की ब्रीडिंग पाई गई। इसके अलावा 1 लाख 72 हजार 174 घरों में दवा का छिड़काव कर लार्वा नष्ट करने की कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मानसून से पहले मच्छरों के ब्रीडिंग पॉइंट खत्म करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिन घरों में मच्छर पनपते मिले हैं, वहां छिड़काव के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News