एमसीडी के 5.1 लाख छात्रों को मिलेंगे यूनिफॉर्म-बैग:प्रत्येक छात्र को यूनिफॉर्म के 1,250 और बैग के 120 रुपए- INA NEWS

दिल्ली नगर निगम चालू शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अपने स्कूलों में पढ़ने वाले 5.1 लाख छात्रों के बैंक खातों में यूनिफॉर्म और स्कूल बैग के लिए करीब 70 करोड़ रुपए की सहायता राशि सीधे ट्रांसफर करेगा। निगमायुक्त संजीव खिरवार के अनुसार, डीबीटी के जरिए राशि भेजने की प्रक्रिया इसी हफ्ते शुरू होगी। पहले चरण में जिन करीब 5.1 लाख छात्रों के बैंक खाते सक्रिय और विवरण अपडेट हैं, उन्हें भुगतान किया जाएगा। एमसीडी ने 31 अगस्त तक के नामांकन डेटा को फ्रीज कर कुल 6,56,950 छात्रों को योजना के लिए पात्र माना है। शेष पात्र बच्चों के बैंक खाते सक्रिय कराने और नए खाते खुलवाने के लिए निगम अधिकारी काम कर रहे हैं, ताकि सभी को योजना का लाभ मिल सके। यूनिफॉर्म के 1,250, बैग के 120 रुपए प्रत्येक छात्र को यूनिफॉर्म के लिए 1,250 रुपए और स्कूल बैग के लिए 120 रुपए यानी कुल 1,370 रुपए दिए जाएंगे। राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचने से अभिभावक समय पर बच्चों के लिए जरूरी सामान खरीद सकेंगे। स्टेशनरी के लिए अब सीधे खरीदारी करेगा निगम इस सत्र से स्टेशनरी वितरण व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। पहले नोटबुक और स्टेशनरी के लिए 300 रुपए दिए जाते थे। अब यह राशि नकद या बैंक खाते में नहीं दी जाएगी। बैंक ट्रांसफर में होने वाली देरी को देखते हुए एमसीडी खुद नोटबुक और अन्य स्टेशनरी खरीदेगा और स्कूलों के माध्यम से छात्रों को वितरित करेगा। अभिभावकों पर आर्थिक बोझ होगा कम डीबीटी से यूनिफॉर्म और बैग की राशि सीधे छात्रों के खातों में पहुंचने से प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। स्टेशनरी स्कूलों के जरिए मिलने से बच्चों को राशि का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक जरूरतों का अतिरिक्त खर्च भी कम होगा।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button