UP News: Mathura News: रसिक दुलारी शरण की मौत पर SC/ST आयोग सख्त, पूछा- ‘DVR पुलिस के पास तो CCTV बाहर कैसे आया?’ – INA

Mathura News: मथुरा के वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है. उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य नीरज गौतम सोमवार को मथुरा पहुंचीं. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच को लेकर कई सवाल पूछे. आयोग की सदस्य ने पुलिस को मामले में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.
पुलिस अधिकारियों को FIR के निर्देश
नीरज गौतम ने अधिकारियों से कहा कि मामले में जल्द मुकदमा दर्ज किया जाए और इसकी उच्च स्तर पर जांच कराई जाए. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. आयोग की सदस्य ने अधिकारियों को मामले को गंभीरता से लेने और जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए.
ये भी पढ़ें- वृंदावन से जुड़े लापता युवाओं के मामलों में पुलिस ने तेज की जांच, सागर के युवक के बाद अब नोएडा की युवती भी मिसिंग
CCTV फुटेज को लेकर पुलिस से सवाल
मामले में लगातार सामने आ रहे नए CCTV वीडियो को लेकर भी आयोग की सदस्य ने पुलिस से सवाल किया. उन्होंने पूछा कि जब घटना के बाद CCTV का DVR पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था तो अलग-अलग CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर कैसे सामने आ रहे हैं? उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस मामले में जवाबदेही तय करने को कहा. साथ ही यह भी निर्देश दिया कि जांच से जुड़ी किसी भी सामग्री या साक्ष्य के साथ ऐसी गतिविधि नहीं होनी चाहिए, जिससे जांच प्रभावित होने की आशंका हो.
25 सितंबर को हुई थी दीपक लोधी की मौत
बता दें कि रसिक दुलारी शरण की 25 सितंबर को चार मंजिला इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी. घटना के बाद से ही मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. करीब 10 दिन बीतने के बाद भी FIR दर्ज नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे. इसी बीच घटना से जुड़े बताए जा रहे कई CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए.
अब CCTV फुटेज वायरल होने पर उठे सवाल
आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने पुलिस से यह स्पष्ट करने को कहा कि जब DVR पुलिस के पास है तो फुटेज सोशल मीडिया तक कैसे पहुंच रहे हैं. साथ ही जांच में इन वीडियो की भूमिका और उनकी सत्यता भी महत्वपूर्ण होगी. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
Mathura News: रसिक दुलारी शरण की मौत पर SC/ST आयोग सख्त, पूछा- ‘DVR पुलिस के पास तो CCTV बाहर कैसे आया?’
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,