MP News: गर्लफ्रेंड को लेने पहुंचे प्रेमी की हत्या, सगाई वाले दिन भागने का बनाया था प्लान; लड़की के घरवालों ने मार डाला – INA

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक युवक युवती से प्यार करना उस समय भारी पड़ गया, जब लड़की के परिजनों ने उसकी पीट-पीटकर कर हत्या कर दी. दरअसल, मृतक युवक युवती को अपने साथ भगाकर ले जाने के लिए कोलारस थाना क्षेत्र के फोरलेन बाईपास पर पहुंचा था. इस दौरान लड़की के परिजन ने उसे पकड़ लिया और फिर जो कुछ भी हुआ है, उसने सभी को हैरान कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के नेगमा गांव के रहने वाले ट्रक चालक अर्जुन पाल का कोलारस कस्बे के बाईपास पर स्थित होटल रंग महल के पास रहने वाली वर्षा के साथ पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. युवती कोई गलत कदम न उठा लें. इसी के चलते वर्षा के परिवार वालों ने उसकी शादी के लिए लड़का देख लिया था.
रात में था घर छोड़कर भागने का प्लान
30 मार्च को लड़के वाले वर्षा की गोदी भरने के लिए आने वाले थे, जबकि वर्षा इस सगाई के लिए तैयार नहीं थी. इसी के चलते वर्षा ने गोदी भराई की रस्म से पहले ही अर्जुन के साथ भागकर शादी की योजना बनाई थी. प्लानिंग के अनुसार, 29-30 मार्च की दरम्यानी करीब एक बजे अर्जुन अपनी बुआ के बेटे कप्तान उर्फ कल्ला के साथ वर्षा को भगाने के लिए पहुंचा. दोनों हाईवे किनारे वर्षा का इंतजार कर रहे थे.
परिजन ने पीटना किया शुरू
बताया जा रहा है कि वर्षा रात में जैसी ही भगाने के लिए घर से निकली, तभी परिवार वालों की नींद खुल गई. इसके बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया. परिवार ने जब वर्षा से पूछताछ की उसने बताया कि अर्जुन उसका बाईपास के पास इंतजार कर रहा है. इसके बाद जहां अर्जुन खड़ा था वहां वर्षा की जगह उसके पिता दिनेश कुशवाह, दादा लट्टू कुशवाह अपने दो से तीन अन्य स्वजनों के साथ पहुंचे और उन्होंने अर्जुन व कप्तान की पिटाई करना शुरू कर दिया.
अर्जुन को बांधकर की पिटाई
अर्जुन और कप्तान वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर अलग-अलग दिशा में भागे. वर्षा के परिवार वालों ने कप्तान का पीछा तो नहीं किया, लेकिन अर्जुन के पीछे उन्होंने भी दौड़ लगा दी. कुछ दूर जाकर उन्होंने अर्जुन को पकड़ लिया और उसे पीटते हुए अपने साथ घर ले गए, जहां रस्सियों से बांधकर उसकी पीट-पीट कर निर्ममता से हत्या कर दी. सुबह अजुर्न के घर वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया.
आरोपी फरार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपी लड़के पिता, दादा सहित तीन तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. अर्जुन की हत्या के बाद आरोपियों ने इस घटना को छिपाने के लिए उसका शव अपने घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक नाले के किनारे फेंक दिया, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो. शव को बरामद करने के बाद जब पुलिस ने वर्षा के घर पर दबिश दी तो पता चला कि सभी आरोपी फरार है.
गर्लफ्रेंड को लेने पहुंचे प्रेमी की हत्या, सगाई वाले दिन भागने का बनाया था प्लान; लड़की के घरवालों ने मार डाला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,