यूपी – UP: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर जान दी, तीन साल पहले हुई थी शादी – INA

पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के उरगांव निवासी गौरव (27) गांव में ही खेतीकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया कि उसकी तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिजनों का कहना है कि गौरव के शराब पीने के कारण दोनों में विवाद होने लगा था।



इसी के चलते पत्नी जूली एक साल पहले अपने मायके चली गई थी। गौरव ने उसे बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं आई। शुक्रवार की रात को वह कमरे में सोने चला गया। जब वह देर तक नहीं जागा तो भाई सौरभ ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button