Sport : न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल #INA

India vs New Zealand Series Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है. टीम इंडिया को अक्टूबर, नवंबर महीने में न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसका शेड्यूल न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से जारी कर दिया गया है. इसके तहत भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जो एक लंबा टूर होने वाला है, जिसमें तीनों फॉर्मेट के मुकाबले शामिल होंगे. तो आइए आपको इस दौरे के पूरे शेड्यूल के बारे में बताते हैं…

टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा टी-20 सीरीज से शुरू होगा. 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 22 अक्टूबर और दूसरा 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. तीसरा 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. चौथा टी-20 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और चौथा टी-20 मैच हैमिल्टन में 1 नवंबर को खेला जाएगा.

तारीखदिनमुकाबलावेन्यूसमय
22 अक्टूबर 2026गुरुवारभारत बनाम न्यूजीलैंड (पहला T20I)क्राइस्टचर्चशाम 6:30 बजे (स्थानीय समय)
24 अक्टूबर 2026शनिवारभारत बनाम न्यूजीलैंड (दूसरा T20I)क्राइस्टचर्चशाम 6:30 बजे (स्थानीय समय)
27 अक्टूबर 2026मंगलवारभारत बनाम न्यूजीलैंड (तीसरा T20I)वेलिंगटनशाम 6:30 बजे (स्थानीय समय)
30 अक्टूबर 2026शुक्रवारभारत बनाम न्यूजीलैंड (चौथा T20I)ऑकलैंडशाम 6:30 बजे (स्थानीय समय)
1 नवंबर 2026रविवारभारत बनाम न्यूजीलैंड (पांचवां T20I)हैमिल्टनशाम 6:30 बजे (स्थानीय समय)

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

IND VS NZ के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. दूसरा वेलिंगटन में 7 नवंबर को, तीसरा हैमिल्टन में 10 नवंबर को, चौथा 13 नवंबर और पांचवां 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा. बताते चलें, वनडे सीरीज अपकमिंग विश्व कप 2027 के लिहाज से काफी अहम होगी. ऐसे में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी इस सीरीज में एक्शन में नजर आना लगभग तय ही है.

तारीखदिनमुकाबलावेन्यूसमय
4 नवंबर 2026बुधवारभारत बनाम न्यूजीलैंड (पहला ODI)ऑकलैंडसुबह 6:30 बजे (IST)*
7 नवंबर 2026शनिवारभारत बनाम न्यूजीलैंड (दूसरा ODI)वेलिंगटनसुबह 3:30 बजे (IST)*
10 नवंबर 2026मंगलवारभारत बनाम न्यूजीलैंड (तीसरा ODI)हैमिल्टनसुबह 6:30 बजे (IST)*
13 नवंबर 2026शुक्रवारभारत बनाम न्यूजीलैंड (चौथा ODI)माउंट माउंगानुईसुबह 4:30 बजे (IST)*
15 नवंबर 2026रविवारभारत बनाम न्यूजीलैंड (पांचवां ODI)माउंट माउंगानुईसुबह 4:30 बजे (IST)*

टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी. पहला मैच 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा. तो वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

तारीखदिनमुकाबलावेन्यूसमय
19–23 नवंबर 2026गुरुवार–सोमवारभारत बनाम न्यूजीलैंड (पहला टेस्ट)वेलिंगटनसुबह 3:30 बजे (IST)*
27 नवंबर–1 दिसंबर 2026शुक्रवार–मंगलवारभारत बनाम न्यूजीलैंड (दूसरा टेस्ट)क्राइस्टचर्चसुबह 3:30 बजे (IST)*

न्यूजीलैंड क्रिकेट के का सबसे लंबा टूर

भारतीय क्रिकेट टीम एक लंबे टूर के लिए न्यूजीलैंड जाने वाली है. न्यूजीलैंड और भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे, जो न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबा टूर होने वाला है. साल 2019 के बाद पहली बार ऐसा होगा, जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच न्यूजीलैंड में टेस्ट मैच खेले जाएंगे. बताते चलें, भारत के बाद न्यूजीलैंड को श्रीलंकाई टीम की भी मेजबानी करनी है, जिसके शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित-हार्दिक बिना फिटनेस टेस्ट पास किए नहीं खेल पाएंगे वनडे सीरीज, BCCI ने दिया अल्टीमेटम

न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button