खबर शहर , Agra News: एआर का अध्यक्षों ने किया घेराव, समितियों पर भेजें खाद – INA

आगरा। समितियों पर खाद नहीं पहुंचने से नाराज सचिव किसानों को साथ लेकर बृहस्पतिवार को विकास भवन पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन (एआर सहकारिता) का घेराव किया। उनसे समितियों पर खाद पहुंचाने और समय से वितरण कराने की मांग।

सहकारी समिति ककुआ के अध्यक्ष विष्णु चौधरी ने आरोप लगाया कि समिति पर 200 से अधिक पैकेट डीएपी रखी है। उसे बांटा नहीं जा रहा है। समिति का एक उपकेंद्र खेड़ा पचगाई है। उस पर अभी तक एक भी पैकेट खाद नहीं पहुंचा है। उससे दर्जनों गांवों के किसान खाद लेते हैं। गेहूं और आलू बोआई के लिए पलेवट हुए खेत पड़े हैं। लादूखेड़ा सहकारी समिति के अध्यक्ष तेज त्यागी ने कहा कि समिति के लिए आठ दिन पहले डीएपी का आवंटन हुआ था। सचिव को खाद नहीं दिया जा रहा है। किसान की फसल लेट हो रही हैं। सहकारी समिति कौलारा कला के अध्यक्ष नवदीप उपाध्याय ने बताया कि समिति पर रबी सीजन में एक भी डीएपी का कट्टा नहीं पहुंचा है। इससे नौ ग्राम पंचायतों के किसान जुड़े हैं। वह बिना खाद के कैसे बोआई करें। अगर जल्द नहीं भेजा तो किसान धरना देंगे।

्कुछ समितियों पर स्टाफ की कमी है। फिर भी अतिरिक्त प्रभार देकर सभी पर खाद को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। जिन समितियों पर खाद नहीं पहुंचा है। वहां जल्द भेजा जाएगा। – सतीश कुमार, एआर सहकारिता


Credit By Amar Ujala

Back to top button