Sport : FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की तस्वीर हुई साफ, इन 8 टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग #INA

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. राउंड ऑफ 16 का रोमांच खत्म हो चुका है और अब क्वार्टर फाइनल की सभी 8 टीमें तय हो चुकी हैं. यानी अब टूर्नामेंट में 8 टीमें बच गई हैं, जबकि 40 टीमों का सफर खत्म हो चुका है. राउंड ऑफ 16 के आखिरी मैचों में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड की जीत के साथ राउंड ऑफ 8 की लाइन-अप पूरी हो गई. अब सभी 8 टीमों के बीच सेमीफाइनल के टिकट के लिए जंग देखने को मिलेगी, जिसमें से सिर्फ 4 टीमें आगे जगह बना पाएंगी.
राउंड ऑफ 16 में कई बड़े उलटफेर
राउंड ऑफ 16 में कुल 8 मुकाबले खेले गए और इस दौरान कई उलटफेर देखने को मिला. सबसे बड़ा उलटफेर नॉर्वे ने किया. 5 बार क चैंपियन ब्राजील को नॉर्वे ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. इस मैच ने सभी को हैरान किया. वहीं डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना भी हार के बेहद करीब पहुंच गई थी. मिस्र के खिलाफ टीम एक समय 0-2 से पीछे थी, लेकिन शानदार वापसी करते हुए इंजरी टाइम में तीसरा गोल करके अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली. अर्जेंटीना ने मैच को 3-2 से अपने नाम किया.
The quarter-finals are set 🤝#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 7, 2026
तीनों मेजबान टीमों का सफर खत्म
फीफा वर्ल्ड कप 2026 तीन देशों की मेजबानी में खेला जा रहा है। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा ये 3 देश मिलकर मेजबानी कर रहे हैं. हालांकि, मेजबान देश ‘राउंड ऑफ 8’ (क्वार्टर फाइनल) में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए. अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा अपनी घरेलू सरजमीं पर भी अंतिम-8 में जगह नहीं बना सके. इनके अलावा ब्राजील, पुर्तगाल, पैराग्वे, मिस्र और कोलंबिया का सफर भी राउंड ऑफ 16 में खत्म हो गया.
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या मेसी को बचाने के लिए FIFA ने किया पक्षपात? जानें Argentina vs Egypt मैच क्यों रहा इतना विवादित!
इन 8 टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल की जंग
क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना, फ्रांस, इंग्लैंड, बेल्जियम, स्पेन, मोरक्को, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड की टीम ने अपनी जगह बनाई है. इनमें नॉर्वे और स्विट्जरलैंड का अंतिम-8 में जगह बनाने सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा, क्योंकि इन दोनों टीमों का अंतिम-8 तक पहुंचने की उम्मीद बहुत ही कम थी. अब इन 8 टीमों के बीच सेमीफाइनल के लिए कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे.
Next: Quarter-finals#FIFAWorldCup pic.twitter.com/To50MPa0Ye
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 8, 2026
इन 4 मैचों में जीतने वाली 4 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. वहीं हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसें में सेमीफाइनल के लिए इन 8 टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलने वाली है. फुटबॉल फैंस को अब हाई-वोल्टेज मुकाबलों का इंतजार है, जहां हर मैच किसी भी टीम का सपना पूरा कर सकता है या खत्म भी कर सकता है. अंतिम-8 मुकाबले की शुरुआत 10 जुलाई से होगी.
Four previous @FIFAWorldCup winners have reached the quarter-final stage of this year’s competition 🏆
Eight teams have won the tournament in its 96-year history. pic.twitter.com/hOnZSWbboj
— FIFA (@FIFAcom) July 8, 2026
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल
| मैच नंबर | मुकाबला | तारीख | समय (IST) | वेन्यू |
|---|---|---|---|---|
| QF 1 | फ्रांस बनाम मोरक्को | 10 जुलाई, 2026 | रात 01:30 बजे | बोस्टन स्टेडियम, मैसाचुसेट्स |
| QF 2 | स्पेन बनाम बेल्जियम | 11 जुलाई, 2026 | रात 12:30 बजे | लॉस एंजिल्स स्टेडियम, कैलिफोर्निया |
| QF 3 | नॉर्वे बनाम इंग्लैंड | 12 जुलाई, 2026 | रात 02:30 बजे | मियामी स्टेडियम, फ्लोरिडा |
| QF 4 | अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड | 12 जुलाई, 2026 | सुबह 06:30 बजे | कंसास सिटी स्टेडियम, मिसौरी |
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: पिछले बार भारत ने ब्रिस्टल में इंग्लैंड को चटाई थी धूल, क्या इतिहास दोहरा पाएगी टीम इंडिया
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की तस्वीर हुई साफ, इन 8 टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,