Sport : 'अंधाधुंध बल्लेबाजी नहीं कर सकते…' स्टार क्रिकेटर का बड़ा बयान, इंग्लैंड में टीम इंडिया की नाकामी की बताई वजह #INA

IND vs ENG : टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं, यहां पर टीम इंडिया पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही है. वहीं इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज इंग्लैंड में खेलेगी. इस समय पांच मैचों की सीरीज के तीन मुकाबले में हो चुके हैं. आज यानी 9 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच रात 10 बजे से चौथा टी20 मैच खेला जाने वाला है.
इस सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया. इसके बाद दूसरे मैच को इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत लिया था. वहीं तीसरे मुकाबले को 125 रनों से टीम इंडिया हार गई. अब चौथे मैच में टीम इंडिया पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडराने वाला है. वहीं इंग्लैंड इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. टीम इंडिया लगातार इंग्लैंड में नाकाम हो रही है. उस पर अब स्टार क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है.
A must-win encounter for #TeamIndia! 🇮🇳
Will the Men In Blue bounce back with a win in Bristol and make it 2-1 in the series? 👀#ENGvIND 👉 4th T20I | TUE, JUL 9, 9 PM on JioHotstar pic.twitter.com/snQ8NLdDxH
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 9, 2026
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली ने ‘बियर्ड बिफोर विकेट’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए टीम इंडिया के इंग्लैंड में लगातार दो मैच हारने की वजह पर बात की है. उन्होंने आईपीएल के एक खास नियम को इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों के डॉउनफॉल की वजह बताया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.
मोईन अली ने टीम इंडिया पर दिया बड़ा बयान
मोईन अली ने कहा कि, ‘खिलाड़ी क्रीज पर उतरते के साथ ही पहली गेंद से आक्रामक नहीं हो सकते है. आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम होता है, जो उन्हें बचा लेता है. मुझे लगता है कि यह नियम परिस्थितियों और स्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने की कला को सबसे ज्यादा छीन रहा है. आप सिर्फ मैदान पर आकर पहली गेंद से ही अंधाधुंध बल्लेबाजी नहीं कर सकते. IPL में इम्पैक्ट प्लेयर बहुत बड़ा फर्क डालता है. मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में वो (भारतीय बल्लेबाज) बल्लेबाजी की कला भूल चुके हैं.
Moeen Ali has blamed the IPL for India’s recent poor performances in T20 cricket
“The impact player makes a big difference in the IPL. I think they have lost the art of batting in T20 cricket. I will always come back . the impact player in the IPL. I think it is taking away the… pic.twitter.com/LVKB7bsbba
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) July 9, 2026
हर्षित राणा पर मोईन अली ने बोली बड़ी बात
मोईन अली ने आगे कहा कि, ‘शिवम दुबे को आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बुलाना और हर्षित राणा को उनसे पहले भेजना सही नहीं था. मुझे पता है कि यह इसलिए हुआ क्योंकि राणा दाएं हाथ का बल्लेबाज है, लेकिन आप बाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरी टीम चुन रहे हैं. आप ऐसा यूं ही नहीं कर सकते हैं’.
🚨 THEY DON’T LOOK FIT ENOUGH!🚨
Former England all-rounder Moeen Ali didn’t hold back when analyzing Team India’s recent performances, pointing out a major dip in their athletic standards on the field:
“As far as I can remember, it was a shocking performance, really. I think…— Sunil Gavaskar (@virender_swag) July 8, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के पास दूसरा टी20 मैच जीतने का मौका था लेकिन रवि बिश्नोई के एक ओवर ने खेल बदल दिया. वहीं तीसरे टी20 मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम के पास जीत दर्ज करने का मौका था, तब उनके बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए और टीम इंडिया दोनों मैच हार गई. पहले टी20 में इंडिया ने इंग्लैंड को 190 का टारगेट दिया था लेकिन बारिश के चलते मैच की दूसरी पारी शुरू नहीं हो पाई थी. इससे पहले इंडियन क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड से 2 मैचों की सीरीज भी हार चुकी है.
भारत और इंग्लैंड का स्क्वाड
इंडिया: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे.
इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड
ये भी पढ़ें : आज कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड का चौथा टी20 मैच, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11
'अंधाधुंध बल्लेबाजी नहीं कर सकते…' स्टार क्रिकेटर का बड़ा बयान, इंग्लैंड में टीम इंडिया की नाकामी की बताई वजह
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,