Sport : आज कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड का चौथा टी20 मैच, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11 #INA

IND vs ENG 4th T20 : टीम इंडिया आज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड से पांच मैचों की सीरीज बचाने के लिए उतरेगी. इस सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला आज यानी 9 जुलाई (गुरुवार) भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाने वाला है. इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा और दूसरे मुकाबले को इंग्लैंड ने 4 विकेट से और तीसरे मैच को 125 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया. इंडिया 5 मैचों की इस सीरीज में इस समय 2-0 से पीछे हैं. आज का मैच जीतकर उसके पास सीरीज बचाने का मौका होगा. वहीं अगर आज इंग्लैंड ने इंडिया को हरा दिया तो वो आयरलैंड के बाद इंग्लैंड सीरीज भी हार जाएगा. उससे पहले आइए जानते हैं कि, आज का मैच कितने बजे शुरू होगा.

आज कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच आज होने वाला चौथा टी20 मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 10:00 बजे से खेला जाने वाला है. इस मुकाबले के टॉस के लिए मैदान पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक नजर आने वाले हैं. इस मैदान पर टॉस 9:30 बजे होगा. ये मुकाबला इंग्लैंड के लोकल समय के अनुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. 

काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल पिच रिपोर्ट 

भारत और इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर होने वाला है. यहां पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. इस पिच पर तेज गति से अच्छे बाउंस के साथ बॉल बल्ले पर आती है. उसका फायद बैटर्स उठाते हैं. ये मैदान छोटा है, जिसकी बदौलत बल्लेबाज आसानी से शॉट लगा सकते हैं. यहां की पिच पर शुरुआत में नई बॉल के साथ तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद मौजूद हैं. इस पिच पर स्पिनर्स के लिए कुछ खास मदद नहीं है. ऐसे यहां पर आज हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.

ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड

इस मैदान पर इंडियन क्रिकेट टीम से अब तक सिर्फ 1 टी20 मैच खेला है. ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में भारतीय टीम ने 8 जुलाई 2018 को विराट कोहली की कप्‍तानी में इंग्लैंड से मैच खेला था, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया था. इस मैच में रोहित शर्मा ने शतक लगाया था. 

भारत बनाम इंग्लैंड – हेड टू हेड रिकॉर्ड़

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम को कुल 18 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 14 मुकाबले जीते हैं. आज दोनों ही टीमें मैच जीतकर अपने-अपने आंकड़े और बेहतर करना चाहेंगी.

इंडिया और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

इंडिया – अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड – फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

ये भी पढ़ें : ‘वैभव फ्लॉप हुआ तो संजू को…’ भारत के दो दिग्गजों का बड़ा बयान, कहा- ‘सूर्यवंशी के साथ जल्दबाजी करके गलती की’

आज कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड का चौथा टी20 मैच, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button