खबर शहर , सुभाष बाजार हादसा: नाले में समाई दुकान, महिला सिपाही की मां लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह फिर हुआ शुरू – INA

Table of Contents

आगरा के सुभाष बाजार में बारिश के दाैरान बुधवार दोपहर जामा मस्जिद के पास क्षतिग्रस्त लिंटर ढहने से दो मंजिला कपड़े की दुकान भरभराकर नाले में समा गई। मलबे में व्यापारी, उनका पाैत्र, एक कर्मचारी के अलावा खरीदारी करने आईं लखनऊ में तैनात सिपाही अनीता, उनकी मां गंगा देवी (60) और डेढ़ साल की बेटी अनन्या दब गई। व्यापारियों और राहगीरों ने मलबा हटाकर महिला सिपाही सहित पांच घायलों को बाहर निकाल लिया लेकिन गंगादेवी का पता नहीं चल सका। देर रात के बाद महिला सिपाही की मां को तलाशने के  लिए सुबह से  रेस्क्यू ऑपरेशन फिर शुरू कर दिया गया। एसडीआरएफ, दमकल के अलावा नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। 






Credit By Amar Ujala

Back to top button