यूपी – Cm Yogi In Banda:बांदा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, 701 करोड़ की दीं सौगातें, बोले- विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध – Cm Yogi In Banda Cm To Spend An Hour In City Today To Unveil Projects Worth 701 Crore – INA

12:32 PM, 09-Jul-2026

Table of Contents

तुष्टीकरण पर नहीं चलती भाजपा सरकार

2017 से पहले जिनको प्रदेश की जिम्मेदारी दी, वह यही करते थे। आज सबको योजनाओं का लाभ मिल रहा है।तुष्टीकरण पर नहीं चलती भाजपा सरकार। . कहा कि व्यापारी और बेटी के सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए यमराज के पास जाने का रास्ता भी खोला है।

12:31 PM, 09-Jul-2026

कोई डकैत जीतेगा, तो योजनाओं में डकैती डालेगा

जनप्रतिनिधि जब प्रस्ताव लाते हैं, तो विकास की सौगात मिलती है। आज बुंदेलखंड में सब कुछ है। मेडिकल कॉलेज है, कृषि विश्वविद्यालय है। इंजीनियरिंग कॉलेज है, अन्य कार्य भी हो रहे हैं। ये तभी संभव है, जब अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं। अगर कोई डकैत जीतेगा, तो योजनाओं में भी डकैती डालेगा, जमीनें कब्जाएगा।

12:30 PM, 09-Jul-2026

जनता जनार्दन को जाता है श्रेय

. कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उम्मीद जगी। क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ी, पेयजल भी मिला। बांदा के नौजवानों को आज रोजगार मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार ने सपनों को पूरा किया है। इसका श्रेय जनता जनार्दन को जाता है।

12:27 PM, 09-Jul-2026

न रोजगार था और न ही कनेक्टिविटी

बुंदेलखंड में पिछड़ेपन के चलते होता था पलायन। प्यास बन गई थी पहचान। कहीं भू माफिया, तो कहीं खनन माफिया, तो कहीं वन माफिया और डकैतों का आतंक था। न रोजगार था और न ही कनेक्टिविटी। दबंगों पर एफआईआर भी नहीं होती थी। अस्तित्व के लिए जूझ रहा था बुंदेलखंड।

12:25 PM, 09-Jul-2026

बुंदेलखंड की प्रगति देखकर होती है प्रसन्नता

सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रयासों का परिणाम हैं 710 करोड़ की परियोजनाएं। आज बुंदेलखंड की प्रगति देखकर आज प्रसन्नता होती है। जब नौ साल पहले मैं आया था, जो स्थित देखी थी…बेहद दयनीय थी। पिछड़ापन बुंदेलखंड की पहचान बन गई थी। प्रधानमंत्री ने भी बुंदेलखंड के विकास की बात की थी।

12:22 PM, 09-Jul-2026

महर्षि बामदेव की पावन धरा को किया नमन

सीएम योगी ने भगवान राम और हनुमान जी को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया। कहा- मैं महर्षि बामदेव की पावन धरा को नमन करता हूं। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों का अभिनंदन किया।

12:17 PM, 09-Jul-2026

सभास्थल के बाहर कांग्रेस का विरोध

पं. जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान के बाहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीमा खान सहित अन्य कांग्रेसियों ने काली झंडी दिखाकर मंदिर चोर जैसी नारेबाजी की। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है।

12:11 PM, 09-Jul-2026

701 करोड़ की मिलीं सौगातें

बांदा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ  ने बटन दबाकर 710 करोड़ से अधिक लागत की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति-पत्र/स्वीकृति-पत्र/चेक/आयुष्मान एवं मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड/चाबी और टूल किट का वितरण किया।

11:48 AM, 09-Jul-2026

सीएम योगी ने किया अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण

बांदा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास और आस्था के साथ-साथ इतिहास के शौर्य को भी नमन किया। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11:32 बजे मुख्यमंत्री का काफिला कालू कुआं चौराहा पहुंचा, जहां उन्होंने वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण किया। 11:35 बजे मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वीरांगना के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने उनके चरणों में शीश नवाया। इस संक्षिप्त किंतु भव्य कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री 11:43 बजे सभा स्थल की ओर रवाना हो गए। प्रतिमा अनावरण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

11:21 AM, 09-Jul-2026

16 बार लिया था महर्षि वाल्मीकि का नाम

भगवान राम के साथ ही कामदगिरि, मंदाकिनी, माता अनुसुइया, महर्षि वाल्मीकि और बांकेबिहारी को नमन करते हुए सीएम ने जनसभा को संबोधित करने की शुरुआत की थी। जैसे-जैसे संबोधन . बढ़ा महर्षि वाल्मीकि की बात आती रही। चाहे चित्रकूट की धरा की महानता के चलते महर्षि द्वारा आश्रम बनाए जाने की बात हो या फिर लालापुर स्थित आश्रम की बदहाली और कब्जे की कोशिश की बार-बार उसका जिक्र सीएम करते रहे। 40 मिनट के संबोधन के दौरान 16 बार सीएम ने महर्षि वाल्मीकि का नाम लिया। ऐसे में कहीं न कहीं यह तय है कि सीएम के मन में महर्षि वाल्मीकि आश्रम को लेकर कोई योजना चल रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button