Tach – Google Search: गूगल के इतिहास का सबसे बड़ा सर्च कब हुआ, टॉपिक क्या था? AI के जमाने में भी लहराया परचम

Last Updated:
Google Search Record: AI की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद गूगल सर्च (Google Search) की बादशाहत कायम है. सर्च के मामले में गूगल ने इतिहास रच दिया है. गूगल सर्च पर 8 जुलाई को सबसे अधिक ट्रैफिक देखा गया. गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट निक फॉक्स के मुताबिक, 8 जुलाई को अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप मैच में जीत के बाद Google Search ने अपने इतिहास का सबसे ज्यादा ट्रैफिक दर्ज किया. कंपनी के अनुसार, इसी दिन Search ने इस्तेमाल के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए.
AI के बावजूद Google नंबर-1! एक दिन में हुआ इतिहास का सबसे ज्यादा सर्च
Google Search Record: गूगल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है. देश-विदेश की खबर हो या किसी मसले पर जानकारी जुटानी हो…गूगल है न. गूगल सर्च हमारा सबसे बड़ा नॉलेज साथी है. गूगल सर्च हमारी आंख, नाक और कान बन चुका है. इसके बगैर अब रेगुलर कामकाज भी संभव नहीं हो पाता. हालांकि, अब गूगल सर्च से भी एक कदम आगे दुनिया निकल गई है. अब एआई का जमाना है. अब लोग गूगल ही नहीं, एआई का भी इस्तेमाल खूब कर रहे हैं. पहले जिसकी जानकारी के लिए हम गूगल सर्च पर डिपेंड रहते थे, अब सारी जानकारी एआई से जुटा ले रहे हैं. मगर एआई के जमाने भी गूगल की बादशाहत कायम है. एक बार फिर गूगल ने अपना दबदबा उस वक्त साबित कर दिया, जब गूगल सर्च के इतिहास का सबसे बड़ा सर्च बुधवार यानी 8 जुलाई को हुआ.
दरअसल, एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद से यह लगा था कि लोग अब सर्च इंजन यानी गूगल सर्च इंजन के बजाय AI चैटबॉट्स का ज्यादा इस्तेमाल करेंगे. लेकिन गूगल के लेटेस्ट डेटा ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है. दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने एक ही दिन में अपने इतिहास का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने का रिकॉर्ड बना लिया है. यानी 8 जुलाई को गूगल के इतिहास का सबसे बड़ा सर्च हुआ. टॉपिक था फुटबॉल.
गूगल सर्च ने यूज का बनाया रिकॉर्ड
गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट निक फॉक्स ने इसकी जानकारी दी है. निक फॉक्स ने बताया कि फीफी वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर में लोगों का उत्साह Google Search पर साफ दिखाई दे रहा है. 8 जुलाई को मैच खत्म होते ही करोड़ों लोगों ने स्कोर, खिलाड़ियों, आंकड़ों और मैच से जुड़ी अन्य जानकारी खोजनी शुरू कर दी, जिससे सर्च ट्रैफिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. उनके मुताबिक, अर्जेंटीना के विश्व कप मैच में जीत का गोल होने के तुरंत बाद गूगल सर्च (Google Search) पर ट्रैफिक इतना बढ़ गया कि उसने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. निक फॉक्स के मुताबिक, 8 जुलाई गूगल सर्च (Google Search) के इतिहास का सबसे बिजी दिन था.
निक फॉक्स ने क्या जानकारी दी
निक फॉक्स ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘कल के मैच में अर्जेंटीना के विनिंग गोल करने के तुरंत बाद Google Search ने यूज यानी इस्तेमाल के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और इतिहास में सबसे अधिक सर्च यूज देखा गया. वर्ल्ड कप के लिए दुनिया भर में उत्साह देखकर बहुत अच्छा लगा… सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल का बेसब्री से इंतजार है! लगता है लोग अभी भी Google Search का इस्तेमाल कर रहे हैं?’
डेटा ने भी कन्फर्म किया
निक फॉक्स ने डेटा भी शेयर किया है. उनके पोस्ट के मुताबिक, अगर आप स्टेटकाउंटर (Statcounter) को देखें तो पता चलता है कि मार्केट शेयर के मामले में Google Search थोड़ा बढ़ा है, जो एक साल पहले 89.5% था और जून में 91.25% हो गया. अगर मोबाइल इस्तेमाल की बात करें, तो दुनिया भर में Google का शेयर 96% से ज़्यादा है, जो एक साल पहले 93.7% था.
क्यों अहम है यह डेटा
यह डेटा इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले कुछ सालों में एआई का चलन बढ़ा है. ChatGPT, Gemini और अन्य AI टूल्स के आने के बाद लगातार यह सवाल उठ रहा था कि क्या Google Search का दौर खत्म होने वाला है. हालांकि, यह रिकॉर्ड बताता है कि बड़ी घटनाओं के दौरान लोग अब भी सबसे पहले Google Search का ही सहारा लेते हैं. इसका मतलब है कि AI टूल्स की लोकप्रियता बढ़ने के बावजूद इंटरनेट पर जानकारी खोजने के लिए Google अब भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.
Source link