खबर शहर , Agra News: शमसाबाद में पहली बारिश में बही सड़क, रास्ते में फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस – INA

शमसाबाद। क्षेत्र में मानसून की पहली ही बारिश ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है। शमसाबाद थाना क्षेत्र के चंदौरा रोड स्थित गैस गोदाम के पास पहली ही बारिश में सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया। सड़क धंसने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बृहस्पतिवार को सड़क बह जाने के कारण स्कूली बच्चों से भरी एक बस काफी देर तक रास्ते में फंसी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क के बीचों-बीच हुए गहरे गड्ढे को देखकर बस चालक ने सूझबूझ दिखाई और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर वाहन को . नहीं बढ़ाया। इसके बाद चालक ने बस को पीछे मोड़कर दूसरे वैकल्पिक मार्ग से बच्चों को स्कूल पहुंचाया।


Table of Contents


Credit By Amar Ujala

Back to top button