Sport : ये क्या…! इंग्लैंड की सड़कों पर फंसी टीम इंडिया, स्टेडियम लेट पहुंचने से IND vs ENG के 5वें T20 की टॉस में हुई देरी #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20I मैच साउथेम्प्टन के द रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के टॉस में 45 मिनटों की देरी हुई. दरअसल, भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे मैच के लिए टॉस होना था और 7 बजे मुकाबला शुरू होना था, लेकिन टीम इंडिया मैदान पर देरी से पहुंची, क्योंकि वह ट्रैफिक में फंस गई थी, जिसकी वजह से 7:15 बजे टॉस हुआ. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. 

क्रिकेट में कई बार किसी न किसी कारण से टॉस में देरी होती है. कई बार टीम मैदान पर समय पर नहीं पहुंच पाती है, तब भी टॉस में देरी होती है. आज टीम इंडिया भी कुछ ऐसा ही हुआ है. हालांकि शायद ही भारतीय टीम के साथ कभी ऐसा हुआ होगा कि वो मैदान पर देरी से पहुंची. 

ऐसी है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग 11:

भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रिसिध कृष्णा.

इंग्लैंड की प्लेइंग 11:  फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप के साथ नंबर-1 की कुर्सी बचाने का दबाव

इंग्लैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया सीरीज हार चुकी है. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद लगातार 3 मैच जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. अब भारतीय टीम आज का मुकाबला जीतकर क्लीन स्वीप से साथ-साथ अपनी आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर-1 की कुर्सी को भी बचाना चाहेगी. 

अपडेट जारी है…

ये क्या…! इंग्लैंड की सड़कों पर फंसी टीम इंडिया, स्टेडियम लेट पहुंचने से IND vs ENG के 5वें T20 की टॉस में हुई देरी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button