UP News: लिफ्ट बंद हुई तो भगवान का लिया सहारा! ग्रेटर नोएडा में 30 मिनट तक फंसी बच्चियां, पढ़ती रहीं हनुमान चालीसा – INA

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी में सोमवार रात ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. गैलेक्सी वेगा सोसाइटी की एक लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई, जिसमें चार मासूम बच्चियां करीब 30 मिनट तक फंसी रहीं.

घबराहट और डर के माहौल में बच्चियों ने हिम्मत नहीं हारी, बल्कि भगवान का सहारा लेते हुए लिफ्ट के अंदर ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अचानक बंद हुई लिफ्ट, अंधेरा छाते ही घबरा गईं बच्चियां

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात चार बच्चियां लिफ्ट से अपने फ्लोर पर जा रही थीं. इसी दौरान अचानक लिफ्ट बीच में रुक गई. कुछ पल के लिए लिफ्ट के भीतर अंधेरा भी छा गया, जिससे बच्चियां काफी डर गईं. हालांकि, थोड़ी देर बाद लाइटें दोबारा जल गईं, लेकिन लिफ्ट नहीं चली और बच्चियां अंदर ही फंसी रहीं.

सोसाइटी के लोगों का कहना है कि बच्चियां करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में कैद रहीं. इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी मदद का इंतजार किया, लेकिन घबराहट के बीच खुद को संभालने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया.

डर के बीच गूंजती रही हनुमान चालीसा

करीब 30 मिनट तक लिफ्ट के अंदर बैठी चारों बच्चियां लगातार हनुमान चालीसा पढ़ती रहीं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी बच्चियां पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग बच्चियों के साहस और धैर्य की सराहना कर रहे हैं.

कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाली गईं बच्चियां

सूचना मिलने के बाद सोसाइटी के कर्मचारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे. काफी प्रयास के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और सभी बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी बच्ची को शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन वे काफी डरी हुई थीं.

लिफ्टों की हालत पर उठे सवाल

घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों ने लिफ्टों के रखरखाव पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन उनका स्थायी समाधान नहीं किया गया. निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते लिफ्टों की नियमित जांच और मरम्मत नहीं की गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है.

सोसाइटी के लोगों ने प्रबंधन से लिफ्टों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराने और नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

लिफ्ट बंद हुई तो भगवान का लिया सहारा! ग्रेटर नोएडा में 30 मिनट तक फंसी बच्चियां, पढ़ती रहीं हनुमान चालीसा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button