यूपी – Auraiya: डॉक्टर सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, बिना मानकों के चल रहे तिलक नगर के दो अस्पताल सीज – INA

डॉ. सौरभ बाजपेई के आत्महत्या प्रकरण में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। तिलकनगर में संचालित रामऔतार मेमोरियल हॉस्पिटल सहित दो अलग-अलग बिल्डिंगों में चल रहे अस्पतालों को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में की गई। रामऔतार मेमोरियल हास्पिटल में ही डॉ. सौरभ सेवाएं दे रहे थे।




शनिवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ तिलक नगर पहुंची। डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह ने टीम के साथ दोनों बिल्डिंगों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पतालों में मानकों की अनदेखी पाई गई। अस्पतालों के पास न तो पर्याप्त फायर सेफ्टी के इंतजाम थे और न ही रजिस्ट्रेशन व संचालन से जुड़े वैध दस्तावेज मिले।


Credit By Amar Ujala

Back to top button