यूपी – जानलेवा साबित हुई यारी: दोस्त के 70 फोन कॉल से परेशान मनोज ने मौत को गले लगाया – INA

उरई के गोपालगंज बंबी रोड पर एक 39 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवक के दोस्त पर रुपये के लेनदेन को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




गोपालगंज बंबी रोड निवासी मनोज रायकवार बजरिया स्थित संजीत की कपड़े की दुकान पर काम करता था। परिजनों के अनुसार, मनोज का अपने दोस्त अंजनी गुप्ता से कुछ रुपये का लेनदेन था। इसी वजह से वह पिछले कुछ समय से तनाव में था। आरोप है कि शुक्रवार को अंजनी गुप्ता ने मनोज को करीब 70 बार फोन किया। अंजनी गुप्ता उस पर रुपये लौटाने का लगातार दबाव बना रहा था। इस मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर मनोज ने यह कदम उठाया। उसकी पत्नी सुनीता देवी ने उसे बेसुध देखा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button