Sport : भारतीय पेसर्स ने तोड़ी जिम्बाब्वे की कमर, 20 ओवर में 125 रनों पर रोका, मयंक और प्रिंस ने गेंद से उगली आग #INA

IND vs ZIM 1st T20 : भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसाल किया. जिम्बाब्वे की टीम भारत के सामने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए पाए. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट मंयक यादव और प्रिंस यादव ने चटकाए. वहीं अब इस मुकाबले को जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को 126 रन बनाने होंगे.
मयंक यादव ने पहली बॉल पर ही चटकाया विकेट
जिम्बाब्वे के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए ब्रायन बेनेट और बेन कुरेन आए. जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही और मैच की पहली ही बॉल पर भारत को पहली सफलता मिल गई. टीम इंडिया को पहला विकेट मयंक यादव ने दिलाया. उन्होंने एक शानदार तेज रफ्तार लेंथ बॉल पर ब्रायन बेनेट को शून्य के स्कोर पर ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया.
Wicket on the very first delivery! ⚡️
How’s that for a start from Mayank Yadav 😎
A successful review from #TeamIndia 👏👏
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#ZIMvIND pic.twitter.com/MmHx5RXQVz
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
प्रिंस यादव ने चटकाया दूसरा विकेट
इसके बाद जिम्बाब्वे को दूसरा झटका प्रिंस यादव ने दिया. उन्होंने चौथे ओवर की दूसरी बॉल पर बेन कुरेन को 10 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. प्रिंस ने उन्हें वैभव सूर्यवंशी के हाथों कैच आउट कराया. टीम इंडिया को तीसरी सफलता फिर से मयंक यादव ने दिलाई और पारी के पांचवें ओवर की दूसरी बॉल पर डायोन मायर्स को 6 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.
Zimbabwe 3⃣ down now inside the powerplay
Prince Yadav 🤝 Mayank Yadav
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/HdoxpCrkqW
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
शिवम दुबे और रवि बिश्नोई ने चटकाए विकेट
इसके बाद शिवम दुबे एक्शन में आए. उन्होंने अपने पहले और पारी के 8वें ओवर की दूसरी बॉल पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को 4 रन के निजी स्कोर पर सूर्यांश शेडगे के हाथों कैच आउट कराया और विरोधी टीम को चौथा झटका दिया. इसके बाद रयान बर्ल जो 26 रनों पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेद दिया. एक समय पर जिम्बाब्वे की आधी टीम 13.1 ओवर में 5 विकेट 64 रनों पर गंवा चुकी थी.
Shivam Dube introduced . the attack and he strikes immediately 😎
He gets the wicket of the Zimbabwe captain 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/6Jj3iUFdjj
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
वेस्ली और मारुमनी ने बचाई टीम की लाज
इसके बाद वेस्ली मधेवेरे और तादिवानाशे मारुमनी ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचा. टीम के लिए वेस्ली ने 34 बॉल में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 39 रन बनाए. वहीं मारुमनी ने 20 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 27 रनों की नाबाद पारी टीम के लिए खेली और टीम को 125 तक पहुंचाया.
Five overs remaining, Zimbabwe are 78/5
(Wessly Madhevere 12*, Tadiwanashe Marumani 9*)#ZIMvIND #ExperienceZimbabwe 📝 https://t.co/1tmrCpSZts pic.twitter.com/LlmPVZZ4Of
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 23, 2026
इन गेंदबाजों ने चटकाए भारत के लिए विकेट
मयंक यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 19 रन लुटाकर 2 विकेट चटकाया. टीम के लिए शिवम दुबे ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया. भारत के लिए इस मैच में अशोक शर्मा ने डेब्यू किया. उन्होंने 4 ओवर में 29 रन खर्च किए और उनको कोई भी विकेट नहीं मिला. वहीं रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें : कौन हैं अशोक शर्मा? जिन्होंने भारत के लिए किया अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में दिखाएंगे जलवा
भारतीय पेसर्स ने तोड़ी जिम्बाब्वे की कमर, 20 ओवर में 125 रनों पर रोका, मयंक और प्रिंस ने गेंद से उगली आग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,