Sport : 'मुझे चयन प्रक्रिया समझ…', आकिब नबी को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में नहीं मिली जगह तो इरफान पठान ने सेलेक्टर्स पर उठाए सवाल #INA

IND vs SL: भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. इस सीरीज से तेज गेंदबाज हर्षित राणा बाहर हो गए हैं क्योंकि वह चोटिल हैं. जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. इस बात की भी संभावना है कि बुमराह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं. मोहम्मद सिराज को टीम में जगह मिली है, यानी सिराज मुख्य तेज गेंदबाज होंगे. इसी बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के स्टार तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर सेलेक्टर्स पर निशाना साधा है.

आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में किया है कमाल

घरेलू क्रिकेट में पिछले कुछ समय से अपनी तेज गेंदबाजी से कहर बरपाने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने की पूरी कोशिश की है, लेकिन फिर भी कुछ नियमित तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की टेस्ट स्क्वाड में जगह नहीं मिली. आकिब को बार-बार अनदेखा किया जा रहा है. अब इसे लेकर इरफान पठान ने सेलेक्टर्स की लताड़ लगाई है. 

आकिब नबी को टीम में जगह नहीं मिलने पर इरफान पठान ने उठाए सवाल

इरफान पठान ने कहा, “आकिब नबी को टीम में न चुने जाने का मेरे पास कोई तार्किक जवाब नहीं है. मुझे चयन प्रक्रिया समझ नहीं आई. मोहम्मद सिराज आपके मुख्य गेंदबाज हैं. जब जसप्रीत बुमराह नहीं होते, तो सिराज ही आपके नंबर 1 गेंदबाज बन जाते हैं. तो फिर अफगानिस्तान के खिलाफ उस टेस्ट मैच में उन्हें खिलाने की क्या जरूरत थी जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा भी नहीं था? अगर घरेलू प्रदर्शन मायने रखता है, तो आपने आकिब को इनाम क्यों नहीं दिया? उनके पास खुद को परखने और टेस्ट डेब्यू करने का वह सबसे बेहतरीन मौका था.”

घरेलू क्रिकेट से सुर्खियों में आए थे आकिब नबी

जम्मू-कश्मीर से आने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी का पिछला घरेलू सीजन किसी सपने के पूरा होने जैसा था. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर को पहली ऐतिहासिक ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 60 विकेट लेकर तहलका मचाया था. सिर्फ गेंद से ही नहीं, बल्कि उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करके भी टीम में अहम योगदान दिया था. उनके इस प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2026 के ऑक्शन में भी आकिब नबी की काफी मांग रही. दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी को 8 करोड़ 40 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि में अपनी टीम में शामिल किया था.

हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए के लिए खेले थे आकिब नबी

इसके बाद उन्हें इंडिया ए में शामिल किया गया था. हाल ही में नबी एशिया-ए के लिए श्रीलंका दौरे पर खेले थे, जहां उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की थी. उन्होंने दो चार-दिवसीय मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए थे. हालांकि, लगातार शानदार प्रदर्शन करने और श्रीलंकाई पिचों से वाकिफ होने के बावजूद आकिब नबी को टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया. एक बार फिर सेलेक्टर्स ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया है.

यह भी पढ़ें:  IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए क्यों बताया जा रहा मुश्किल? वजह जानकर समझ जाएंगे आप

'मुझे चयन प्रक्रिया समझ…', आकिब नबी को श्रीलंका टेस्ट सीरीज में नहीं मिली जगह तो इरफान पठान ने सेलेक्टर्स पर उठाए सवाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button