Sport : IND vs SL : भारत के इन 4 खिलाड़ियों ने नहीं किया श्रीलंका में परफॉर्म तो कट जाएगा टीम से पत्ता? आंकड़ों पर भी डालें नजर #INA

IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. टीम की कप्तानी शुभमन गिल को मिली है, वहीं उपकप्तान की भूमिका में केएल राहुल नजर आने वाले हैं. टीम में रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के रूप में अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. इस टीम में युवा और नए चेहरों को भी मौका मिला है. गुरनूर बराड़ और सारांश जैन को पहली बार भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. इनके अलावा मानव सुथार भी श्रीलंका दौरे पर अपना जलवा दिखने के लिए तैयार हैं. 

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. ये दोनों मुकाबले भारत में सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. उससे पहले आज हम आपको उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह सुरक्षित रखना चाहेंगे. ये खिलाड़ी अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो इनको अपनी जगह भी गंवानी पड़ सकती है.

श्रीलंका के खिलाफ अपनी जगह बचाने उतरेंगे भारत के ये 4 खिलाड़ी

1 – मानव सुथार : भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार के पास श्रीलंका में प्रदर्शन कर अपनी जगह टीम में पक्की करने का मौका होगा. क्योंकि अब टीम इंडिया में रविंद्र जडेजा वापस आ गए हैं. ऐसे में उनकी जगह पर खतरा बन सकता है. उनके लिए ऐसे में श्रीलंका दौरान अग्निपरीक्षा रहने वाला है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने 1 टेस्ट की 2 पारियों में 7 विकेट लिए हैं.

 

2 – प्रसिद्ध कृष्णा : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी काफी लंबे समय से टीम इंडिया के स्क्वाड के साथ जुड़े हुए हैं. लेकिन उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अभी तक यादगार और मैच जिताऊ प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसे में उनके लिए श्रीलंका दौरा अपनी जगह टीम में बचाने रखने के लिए होगा. यहां पर उनकी भी अग्निपरीक्षा होने वाली है. कृष्णा ने 7 टेस्ट की 13 पारियों में 25 विकेट लिए हैं.

3 – कुलदीप यादव : इंडियन क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को टेस्ट टीम में हमेशा शामिल किया जाता है लेकिन उनको खेलने के मौके बहुत कम मिल पाते हैं. ऐसे में श्रीलंका दौरे पर अगर वो उम्दा प्रदर्शन नहीं करते तो टीम इंडिया से अपनी जगह खो सकते हैं. ये दौरा उनके लिए असली अग्निपरीक्षा रहने वाला है. कुलदीप ने 18 टेस्ट की 34 पारियों में 79 विकेट लिए हैं.

4 – सारांश जैन : टीम इंडिया में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को जगह मिली है. उनके पास श्रीलंका दौरे पर खुद को साबित करने का मौका होगा. अगर वो इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो शायद उनको आगे आने वाले सीरीज मे मौका नहीं मिले. ऐसे में अपनी जगह पक्की करने के लिए श्रीलंका दौरा उनके लिए अग्निपरीक्षा होगा.

श्रीलंका दौर के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.

ये भी पढ़ें : भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का किस चैनल पर होगा प्रसारण? जानिए कौन से ऐप पर देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

 

IND vs SL : भारत के इन 4 खिलाड़ियों ने नहीं किया श्रीलंका में परफॉर्म तो कट जाएगा टीम से पत्ता? आंकड़ों पर भी डालें नजर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button