Sport : 'वो हमारी भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं', अजीत अगरकर ने शमी को लेकर कर दिया क्लीयर, क्यों नहीं मिल रहा मौका? #INA

Ajit Agarkar On Mohammed Shami: हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम का ऐलान हुआ, जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर जगह नहीं मिली. शमी को लेकर यूजर्स के मन में काफी सवाल हैं और वह इसके पीछे की वजह के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर सिलेक्टर्स मोहम्मद शमी को टीम में शामिल क्यों नहीं कर रहे हैं. जबकि उन्होंने मौका मिलने पर हर स्तर पर हमेशा प्रदर्शन किया है. मगर, अब चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने उस वजह के बारे में बताया है, जिसके चलते शमी को मौका नहीं मिला है.

मोहम्मद शमी को लेकर अजीत अगरकर ने क्या कहा?

भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने उस वजह के बारे में बताया है, जिसके चलते तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भारत की किसी भी फॉर्मेट की टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है.

अजीत अगरकर ने कहा, “हमने सभी फॉर्मेट के लिए अपने 15 तेज गेंदबाज चुन लिए हैं और हम आने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए युवा खिलाड़ियों को जरूरी अनुभव देने के लिए तैयार हैं. मोहम्मद शमी हमारी भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने सभी फॉर्मेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और ICC इवेंट्स में अहम योगदान दिया है, लेकिन कभी न कभी आगे बढ़ना ही पड़ता है. हर चीज का अंत होता है और फिलहाल, हम उन्हें भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं कर रहे हैं. मैं हमेशा उनके योगदान और पूरे करियर के दौरान दिखाए गए उनके जज़्बे की तारीफ करता हूं.”

मोहम्मद शमी के आंकड़े

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अब तक 64 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 122 पारियों में 27.71 के औसत से 229 विकेट झटके हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 3.30 रही. शमी ने 108 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 107 पारियों में 24.05 के औसत से 206 विकेट झटके हैं. उन्होंने 25 टी-20 आई मैच खेले हैं, जिसकी 25 पारियों में उन्होंने 28.18 के औसत से 27 विकेट चटकाए हैं.

क्या खत्म होने की कगार पर पहुंचा मोहम्मद शमी का करियर

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब टीम मैनेजमेंट की स्कीम ऑफ थिंग्स का हिस्सा नहीं हैं. जबकि उन्होंने मौका मिलने पर डोमेस्टिक क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या शमी का करियर खत्म होने की कगार पर आ पहुंचा है? 

मोहम्मद शमी की उम्र 35 साल है और अगर अब टीम मैनेजमेंट उन्हें आगे अपने साथ नहीं देख रही है, तो ये बात साफ है कि अब शमी के पास वापसी करने का मौका नहीं है. ऐसे में ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि तेज गेंदबाज शमी का करियर अब खत्म होने की कगार पर ही है. हालांकि, वह अभी आईपीएल में एक्टिव हैं और डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अपना जलवा दिखाते नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई गुडन्यूज, जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट

'वो हमारी भविष्य की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं', अजीत अगरकर ने शमी को लेकर कर दिया क्लीयर, क्यों नहीं मिल रहा मौका?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button