Sport : हार्दिक पांड्या ने अचानक क्यों मुंडवाया सिर? गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग नए लुक में आए नजर, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस #INA

Hardik Pandya Visit Tample: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या अपनी अलग-अलग हेयरस्टाइल से अक्सर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं. मगर, अब हार्दिक पांड्या ने अपना सिर मुंडवा लिया है. जी हां, हार्दिक पांड्या का उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नए लुक में नजर आ रहे हैं. हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड संग तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने वहां गर्लफ्रेंड संग दर्शन किए और अपने बाल भी दान किए हैं.
हार्दिक पांड्या ने तिरुपति बालाजी में दान किए बाल
भारतीय स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे. हार्दिक और माहिका दोनों ने ही सुबह के समय होने वाली मशहूर सुप्रभातम सेवा में हिस्सा लिया और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया.इस दौरान दोनों ने ही सफेद लिबास पहन रखा था. इस दौरान जिस बात ने सभी फैंस का ध्यान आकर्षित किया था, वो है हार्दिक पांड्या का सिर मुंडवाना. जी हां, अपनी अलग-अलग हेयरस्टाइल्स के लिए पहचाने जाने वाले हार्दिक पांड्या ने बालाजी मंदिर में अपने बाल दान किए हैं.
Hardik Pandya visits 𝗧𝗶𝗿𝘂𝗺𝗮𝗹𝗮 Temple with his girlfriend . seek the blessings of Lord Venkateswara. ❤️🙏
– Their bond is truly heartwarming. 🥺 pic.twitter.com/mTrpAQzmLi
— Jara (@JARA_Memer) August 2, 2026
हार्दिक पांड्या ने क्यों दान किए बाल?
हार्दिक पांड्या ने तिरुपति बालाजी मंदिर में बाल दान किए हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में बाल दान करने की परंपरा सदियों पुरानी है और इसे ‘मुंडन’ या ‘केश दान’ कहा जाता है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भक्त भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा, अहंकार का त्याग और मनोकामना पूरी होने के आभार के रूप में अपने बाल अर्पित करते हैं. ऐसा माना जाता है कि बाल इंसान के सौंदर्य और अभिमान का प्रतीक हैं, इसलिए उन्हें दान करना पूर्ण समर्पण का संकेत माना जाता है.
VIDEO | Tirupati, Andhra Pradesh: Indian cricketer Hardik Pandya offers prayers during the Suprabhata Seva at the Sri Venkateswara Swamy Temple in Tirumala.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/HKdtPmcyC3
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
ट्रेड की लगातार आ रही हैं रिपोर्ट्स
IPL 2026 के खत्म होने के बाद से ही हार्दिक पांड्या को लेकर खबरें आ रही हैं कि अगले सीजन उनकी टीम बदल सकती है. कभी रिपोर्ट आती है कि वह लखनऊ सुपर जायंट्स में जा सकते हैं, तो वहीं कभी रिपोर्ट आती है कि वह कोलकाता नाइट राइडर्स में जा सकते हैं.
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2027 में हार्दिक पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मुंबई और चेन्नई के बीच हार्दिक को ट्रेड करने की बात चल रही है. हालांकि, अभी इस मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
🚨 HARDIK PANDYA X CSK CONFIRM 🚨
– Hardik Pandya is going . CSK.
– Shivam Dube and Anshul Kamboj are going . MI. pic.twitter.com/NbVukBa4pN— Cricket Central (@CricketCentrl) July 31, 2026
हार्दिक पांड्या कब एक्शन में आएंगे नजर?
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिछले कीफी वक्त से इंजरी से जूझ रहे हैं और एक्शन से दूर हैं. उन्हें पीठ की समस्या और जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते वह NCA में काफी रिहैब में वक्त बिता रहे हैं. फिटनेस संबंधी कारणों के चलते ही हार्दिक आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर नहीं गए थे. रिपोर्ट्स की मानें, तो वह अपकमिंग वाइट बॉल सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं.
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस
Kya look hai Pandya ka🥶
— Akshat (@Cricketmythos) August 2, 2026
New Chapter of Hardik Pandya
— Bhanu (@Bhanu_R780) August 2, 2026
अच्छा किया छपरी लग रहा था पुराने hair style मे
— Ashish bhadani (@bhadani_ashish7) August 2, 2026
ये भी पढ़ें: क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! भारत-पाकिस्तान के बीच आज भिड़ंत, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच? कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन
हार्दिक पांड्या ने अचानक क्यों मुंडवाया सिर? गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग नए लुक में आए नजर, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,