खबर शहर , UP: किराए पर कमरा लेने आए बदमाश, लूट लिए गहने; इसलिए विधवा को दी खौफनाक मौत – INA

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बंद मकान में 23 जुलाई को मृत मिलीं 52 वर्षीय विधवा सरोज देवी की हत्या का राज आखिरकार पुलिस की तफ्तीश में खुल गया है। लूट के इरादे से आए आगरा के दो शातिर युवकों ने किराए पर कमरा लेने का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मृतका की पूर्व किराएदार और पड़ोसी महिला से मिली जानकारी के बाद हाथ लगे हैं। वहीं, वारदात के बाद बदमाशों द्वारा लूटा गया सोना शिकोहाबाद में गलाकर बिकवाने की बात भी सामने आई है।