खबर शहर , Health: 30 की उम्र में गठिया की दस्तक! जोड़ों पर लालिमा और मांसपेशियां हों सख्त, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज – INA

मोटापा, खराब खानपान और कैल्शियम-विटामिन-डी की कमी से 30-35 की उम्र में गठिया हो रहा है। जोड़ों पर लालिमा और मांसपेशियां कठोर हो रही हैं तो सतर्क हो जाइए, ये गठिया की दस्तक है। दर्द होने के साथ चलने-फिरने पर सूजन आ रही है। लंबे समय बाद दर्द असहनीय होने लगता है। पीठ के निचले हिस्से में दर्द रहना हड्डियों की कमजोरी का संकेत हैं।