Sport : ये हैं विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में 3 भारतीय दिग्गज शामिल #INA

Most Runs In ODI World Cup History: 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. हर टीम अब ज्यादा से ज्यादा वनडे मैच खेलकर मेगा इवेंट के लिए खुद को तैयार कर रही हैं. भारतीय क्रिकेट टीम भी इसी कड़ी में तैयारियों में जुटी है और खिलाड़ियों को आजमा रही है, जिन्हें वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया जा सके. लेकिन, इस टूर्नामेंट से आइए पहले आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. आपको बता दें लिस्ट में 3 भारतीय बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं.

नंबर-5 पर कुमार संगकारा

श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. कुमार संगकारा ने 2003 और 2015 से 37 मैचों की 35 पारियों में 56.74 के औसत और 86.55 की स्ट्राइक रेट से 1532 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 147 चौके और 14 छक्के निकले हैं. संगकारा इस इवेंट में 1 बार शून्य पर आउट हुए.

रोहित शर्मा नंबर-4 पर हैं काबिज

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है. हिटमैन रोहित ने 2015 से 2023 के बीच 28 मैच खेले, जिसकी 28 पारियों में उन्होंने 60.57 के औसत और 105.49 की स्ट्राइक रेट से 1575 रन बनाए हैं. उन्होंने 7 शतक और 6 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 166 चौके और 54 छक्के लगाए. रोहित शर्मा एक बार वनडे वर्ल्ड कप में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

रिकी पोंटिंग तीसरे नंबर पर हैं मौजूद

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग का नाम आता है. पोंटिंग ने 45.86 के औसत और 79.95 की स्ट्राइक रेट से 1743 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक औऱ 6 अर्धशतक बनाए हैं. उनके बल्ले से 145 चौके और 31 छक्के निकले हैं. रिकी पोंटिंग वनडे वर्ल्ड कप में 1 बार शून्य पर भी आउट हुए.. 

विराट कोहली नंबर-2 पर काबिज

इस लिस्ट में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है. विराट ने 2011 से 2023 के बीच भारत के लिए 37 मुकाबले खेले, जिसकी 37 पारियों में 59.83 के औसत और 88.20 की स्ट्राइक रेट 1795 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 12 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 159 चौके निकले हैं और 14 छक्के निकले हैं. विराट इस इवेंट में 1 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं. 

सचिन तेंदुलकर हैं नंबर-1

सचिन तेंदुलकर ने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. सचिन ने 1992 से 2011 के बीच 45 वर्ल्ड कप मैच खेले, जिसकी 44 पारियों में उन्होंने 56.95 के औसत और 88.98 की स्ट्राइक रेट से 2278 रन बनाए. सचिन ने 6 शतक लगाए और 15 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 241 चौके और 27 छक्के निकले. सचिन इस इवेंट में 2 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं. 

लिस्ट पर डालें नजर

रैंकबल्लेबाजदेशमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
1सचिन तेंदुलकरभारत4544227856.9588.9861524127
2विराट कोहलीभारत3737179559.8388.2051215914
3रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया4642174345.8679.955614531
4रोहित शर्माभारत2828157560.57105.497616654
5कुमार संगकाराश्रीलंका3735153256.7486.555714714

ये भी पढ़ें: जुगाड़ हो तो ऐसा! बल्ला बदलने को कहा, तो बल्लेबाज ने किया ऐसा जुगाड़ अंपायर भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी, वायरल VIDEO

ये हैं विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में 3 भारतीय दिग्गज शामिल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button