दिल्ली – Kanwar Yatra: नमो भारत के 17 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार आज से बंद, पार्किंग को लेकर भी निर्देश जारी – #INA

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सोमवार को घोषणा की है कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 4 से 12 अगस्त तक नमो भारत के 17 स्टेशनों के कई प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे। इन स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी सीमित रहेगी। ये अस्थायी प्रतिबंध प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार लगाए गए हैं। इनका उद्देश्य वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को सुगम बनाना है।