Sport : EXPLAINER: रिटायरमेंट के बाद किन तरीकों से पैसे कमाते हैं क्रिकेटर्स? जानिए कैसे करते हैं छप्पर-फाड़ कमाई #INA

Explainer On Cricketers Income: ये बात किसी से छिपी नहीं है कि दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई अपने क्रिकेटर्स को मोटी सैलरी देता है और उनका काफी ख्याल रखता है. मगर, क्या आपने कभी सोचा है कि रिटायरमेंट के बाद खिलाड़ी अपनी कमाई कैसे करते होंगे? क्या बोर्ड अपने खिलाड़ियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन देता है. अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. इसमें हम आपको उन सभी जरियों के बारे में बताने वाले हैं, जिसके माध्यम से संन्यास के बाद खिलाड़ी कमाई करते हैं.
कोचिंग में बनाते हैं करियर
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रिटायरमेंट के बाद कई खिलाड़ी कोचिंग में अपना करियर बनाते हैं. इससे न केवल उनकी मोटी कमाई होती है बल्कि वह क्रिकेट मैदान पर भी ज्यादा वक्त बिता पाते हैं, जिसे आमतौर पर संन्यास के बाद क्रिकेटर्स काफी मिस करते हैं. सैलरी की बात करें, तो बीसीसीआई अपने हेड कोच को 7 से 10 करोड़ रुपये की सैलरी देता है. ऐसे ही दूसरे बोर्ड्स भी अपने कोचों और सपोर्ट स्टाफ में शामिल पूर्व क्रिकेटर्स को मोटी रकम देते हैं, क्योंकि टीम का प्रदर्शन उसके ड्रेसिंग रूम और कोचिंग स्टाफ से भी प्रभावित होता है.
क्रिकेट कमेंट्री से कमाते हैं पैसे
रिटायरमेंट के बाद तमाम क्रिकेटर्स टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कमेंट्री करना शुरू करते हैं, जिससे वह अच्छी खासी कमाई करते हैं. सिर्फ भारतीय क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि विदेशी क्रिकेटर्स भी इसमें हाथ आजमाते हैं. दरअसल, क्रिकेटिंग बैकग्राउंड से आने वाले खिलाड़ियों को न केवल इस खेल की गहरी समझ होती है बल्कि उनके पास मैदान से उन खिलाड़ियों से जुड़े किस्से भी होते हैं, जिन्हें वह कमेंट्री के दौरान शेयर करके दर्शकों को मनोरंजित करते हैं. सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, संजय मांजरेकर, मैथ्यू हेडन और इयान बिशप जैसे पूर्व खिलाड़ी इससे अच्छी कमाई कर रहे हैं.
आईपीएल और फ्रेंचाइजी लीग में मेंटर
2008 में शुरू हुई आईपीएल के बाद से ही दुनिया के तमाम क्रिकेट बोर्ड अपनी घरेलू लीग शुरू कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग, इंग्लैंड की टी-20 ब्लास्ट, साउथ अफ्रीका SA20 और पाकिस्तान की पाकिस्तान सुपर लीग. अब इन लीगों में कम से कम 6 और अधिक से अधिक 10 टीमें हिस्सा लेती हैं और सभी टीमों को कोच, मेंटॉर और सपोर्ट स्टाफ की जरूरत होती है और आमतौर पर ये भूमिका पूर्व क्रिकेटर्स ही निभाते हैं. इससे भी क्रिकेटर्स की करोड़ों में कमाई होती है. रिपोर्ट्स की मानें, तो आईपीएल में फ्रेंचाइजियां अपने कोचों को 2 से 5 करोड़ रुपये तक की सैलरी देती हैं.
ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है मोटी कमाई
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि भारत में क्रिकेट को सबसे अधिक पसंद किया जाता है. ऐसे में क्रिकेटर्स की ब्रांड वैल्यू काफी अधिक होती है. ब्रांड्स अपने प्रमोशन के लिए इसलिए क्रिकेटर्स को पसंद करती हैं. रिटायरमेंट के बाद भी बड़े खिलाड़ियों को एडवरटाइमेंट्स मिलते रहते हैं, जिससे वह मोटी कमाई करते हैं. उदाहरण के लिए आप सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी को ही देख लीजिए. इन खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है, लेकिन आज भी उनकी ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा है और ब्रांड्स उन्हें साइन करने के लिए कतार में रहती हैं.
बिजनेस और इनवेस्टमेंट्स
ज्यादातर क्रिकेटर्स अपने बिजनेस स्टार्ट करते हैं, जिससे वह रिटायरमेंट के बाद भी कमाई करते हैं. कई क्रिकेटर होटल, रेस्टोरेंट, फिटनेस सेंटर, स्पोर्ट्स स्टार्टअप, कपड़ों के ब्रांड और टेक कंपनियों में निवेश करते हैं. विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, कपिल देव जैसे तमाम दिग्गजों के रेस्टोरेंट्स हैं.
क्रिकेट एकेडमी
जरा सोचिए कि अगर किसी को अपने बच्चे को क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाना है, तो जाहिर तौर पर वह उस एकेडमी को प्राथमिकता देगा, जिसके साथ कोई बड़ा क्रिकेटर जुड़ा हो या फिर वो किसी क्रिकेटर की हो. ऐसे में कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिनकी खुद की क्रिकेट एकेडमी है, जो रिटायरमेंट के बाद भी उनके लिए कमाई का एक अच्छा जरिया बनी रहती हैं. उदाहरण के तौर पर मोहम्मद शमी, एमएस धोनी, इरफान पठान आदि.
BCCI रिटायर प्लेयर्स को देती है पेंशन
बीसीसीआई न केवल अपने इंटरनेशनल प्लेयर्स को बल्कि घरेलू क्रिकेटर्स और अंपायर्स को भी पेंशन देता है. बोर्ड ने साल 2022 में अपने पेंशन प्लान में संशोधन किया था और पूर्व खिलाड़ियों और अंपायरों को मिलने वाली पेंशन में बढ़ोत्तरी की थी. या यूं कहें, रकम को दोगुना कर दिया था. उदाहरण के लिए जिन खिलाड़ियों को पहले मंथली 15 हजार रुपये पेंशन मिल रही थी, तो उसे अब 30 हजार मिल रही है. जिसे पहले 30 हजार मिल रही थी, उसे अब 52 हजार 500 रुपये मंथली पेंशन मिल रही है. यहां देखिए पहले और अब मिलने वाली पेंशन में कितना अंतर है:-
| पहले की मंथली पेंशन | मौजूदा मंथली पेंशन |
|---|---|
| ₹15,000 | ₹30,000 |
| ₹22,500 | ₹45,000 |
| ₹30,000 | ₹52,500 |
| ₹37,500 | ₹60,000 |
| ₹50,000 | ₹70,000 |
मोटिवेशनल स्पीच और इवेंट्स
पूर्व क्रिकेटर कॉर्पोरेट इवेंट्स, कॉलेजों और स्पोर्ट्स प्रोग्राम में मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में हिस्सा लेते हैं और इसके लिए अच्छी फीस लेते हैं. इतना ही नहीं कई बार पूर्व क्रिकेटर्स को टीवी या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आकर बोलने या इंटरव्यू देने के लिए भी पैसे मिलते हैं और इसके लिए खिलाड़ी लाखों में चार्ज करते हैं.
सोशल मीडिया और YouTube से भी होती है कमाई
सोशल मीडिया का जमाना है, तो जाहिर तौर पर खिलाड़ी सोशल मीडिया से मोटी कमाई करते हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो विराट कोहली अपने एक स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 7 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. तो वहीं रोहित शर्मा भी 3-4 करोड़ रुपये लेते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया खिलाड़ियों के लिए कमाई का बेहतरीन जरिया है. इसके साथ ही तमाम ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसपर रोजाना लाखों व्यूज आते हैं और इससे भी खिलाड़ी काफी कमाई करते हैं.
क्रिकेट एक्सपर्ट और कॉलम राइटिंग
कई पूर्व खिलाड़ी अखबारों, वेबसाइटों और टीवी चैनलों के लिए क्रिकेट विश्लेषक या कॉलम लेखक के रूप में काम करते हैं. मैच विश्लेषण और विशेषज्ञ राय के लिए उन्हें अच्छा-खासा अमाउंट दिया जाता है. जी हां, संजय मांजरेकर, सुनील गावस्कर, सबा करीम जैसे दिग्गज कॉलम लिखकर बेबाकी से क्रिकेट के मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं.
ये भी पढ़ें: ICC टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान की खराब हालत देख बोले आकाश चोपड़ा, ‘ये तो ग्रेस मार्क्स से भी पास नहीं होंगे…’
EXPLAINER: रिटायरमेंट के बाद किन तरीकों से पैसे कमाते हैं क्रिकेटर्स? जानिए कैसे करते हैं छप्पर-फाड़ कमाई
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,