खबर शहर , Agra News: ध्रुव चरित्र सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु – INA

अकोला। कस्बा स्थित हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कथा व्यास पं गौरव कृष्ण दीक्षित के मुखारविंद से ध्रुव चरित्र सुनकर भाव विभोर हो गए श्रद्धालु। वहीं . कथा व्यास ने कर्दम ऋषि कपिल देवहुति संवाद, विदुर विदुरानी चरित्र की कथा को विस्तार पूर्वक समझाया। इस मौके पर मंदिर के महंत बाबा बालक दास, परीक्षित चंद्रपाल सिंह, सुनीता, भूपेंद्र सिंह, शिवकुमार, हरीशंकर, शिवदत्त लवानिया, गुडडू पहलवान आदि मौजूद रहे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button