खबर शहर , Agra News: गुलाब शाह का उर्स 12 से – INA

आगरा। पंचकुइयां कब्रिस्तान स्थित हाफिज गुलाब शाह वारसी का 160वां उर्स 12 अगस्त को मनाया जाएगा। खादिम वारिस वारसी ने बताया कि पहले दिन सुबह 8 बजे कुरानख्वानी, शाम पांच बजे चादरपोशी व गुलपोशी होगी। रात आठ बजे लंगर तकसीम किया जाएगा। इसके बाद कव्वालियां होंगी। इस दौरान जुबैर वारसी, नावेद वारसी, अनवर, कपिल, उबैद आदि मौजूद रहे।