खबर शहर , Agra News: जयपुर हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल – INA

किरावली। जयपुर हाईवे के अभुआपुरा स्थित रुनकता मोड़ पर शुक्रवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा शाम करीब 6:35 बजे हुआ। बोदला, आगरा निवासी सूरज बाइक पर किरावली की ओर जा रहा था। अभुआपुरा स्थित रुनकता मोड़ पर रुनकता की तरफ से आयी कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार सूरज उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया घायल के परिजन को सूचना देकर कार को कब्जे में ले लिया है।