खबर शहर , घायल के लिए देवदून बने पुलिसवाले: ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया अस्पताल, फिर किया ऐसा काम; हर कोई कर रहा सलाम – INA

आगरा के सिकंदरा तिराहे पर गैस टैंकर की टक्कर से घायल हुए 28 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की जिंदगी का दीपक खाकी ने बुझने से बचा लिया। दरोगा कपिल और नीरज ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायल को 15 मिनट में अस्पताल पहुंचाया। जान बचाने के लिए रक्तदान कर जिम्मेदारी भी निभाई। चिकित्सकों ने भी खाकी वालों के इस प्रयास को काफी सराहा।