Sport : 6,6,6,6….एक ही ओवर में गुरनूर बराड़ ने जड़ दिए 4 छक्के, IND vs SL वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म #INA

IND vs SL Warm-Up Match: भारत और श्रीलंका के बीच 7 अगस्त से एक 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. दिन के खेल के आखिरी ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने 4 छक्के लगाए. टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 357 रन बना लिए हैं. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल 142 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि गुरनूर बराड़ ने नाबाद 36 रन बनाए. इसके अलावा, आज टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने भी फिफ्टी लगाई. बता दें कि इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी.
केएल राहुल और पडिक्कल के बीच हुई शानदार साझेदारी
श्रीलंका के खिलाफ इस वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया की पहली पारी की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने की. हालांकि जायसवाल कुछ खास नहीं कर पाए और पहले ही ओवर में 2 गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उन्हें विश्वा फर्नांडो ने चलता किया. इसके बाद नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए आए. राहुल और पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर राहुल 67 गेंद पर 40 रन बनाकर केशरा नुवांता का शिकार बने. उन्होंने 5 चौका और एक छक्का लगाया.
Stumps on Day 2 of the warm-up game against SLC XI in Colombo!
A ton for Devdutt Padikkal, fifty for Ravindra Jadeja and vital 40s for Manav Suthar & KL Rahul highlight #TeamIndia’s Day 2 performance. 👏 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/oKifagawd9
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
श्रीलंका ने बनाए थे 363 रन
भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में श्रीलंका की बल्लेबाजी काफी शानदार रही. लगभग सभी खिलाड़ियों ने रन बनाए. श्रीलंका ने दूसरे दिन की शुरुआत में 8 विकेट पर 363 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी. भारत की ओर से तीनों स्पिनर्स कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार को 1 सफलता मिली.
6,6,6,6….एक ही ओवर में गुरनूर बराड़ ने जड़ दिए 4 छक्के, IND vs SL वॉर्म-अप मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,