खबर शहर , Agra News: श्रीमद्भागवत सुनने से मिलते हैं अच्छे संस्कार – INA

अकोला। कस्बा स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। रविवार को छठवें दिन कथा व्यास गौरव कृष्ण दीक्षित ने भगवान श्री कृष्ण-रुक्मिणी विवाह, उद्धव-गोपी संवाद, रासलीला और कंस वध का प्रसंग सुनाया। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से अच्छे संस्कार मिलते हैं। इन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें। इस अवसर पर मंदिर के महंत बाबा बालक दास, चंद्रपाल सिंह, सुनीता, भूपेंद्र सिंह, शिवकुमार, हरीशंकर, शिवदत्त लवानिया, गुड्डू पहलवान, सहदेव सिंह, सुखवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button