खबर शहर , Agra News: सपाइयों ने बढ़ाया कांवड़ियों का हौसला – INA

बाह। कठिन कांवड़ की डगर पर शिव भक्तों का जैतपुर में जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे के नेतृत्व में सपाइयों ने कांवड़ियों का हौसला बढ़ाया। कान्हरपुरा के शिव भक्तों की तीसरी कांवड़ यात्रा पर पुष्पवर्षा की, यात्रा में शामिल शिव भक्तों को फूल माला पहना कर सम्मानित किया। लहराते तिरंगे के बीच नारे लगाकर देश भक्ति की मिठास घोली। इस दौरान आलोक यादव, मोनू अहीर, राजेश कठेरिया आदि रहे। इधर भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया के नेतृत्व में चंबल के रास्ते गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए स्वल्पाहार का प्रबंध किया गया।



Credit By Amar Ujala

Back to top button