खबर शहर , Agra News: धूमधाम से मनाई संत रविदास की जयंती – INA

पिनाहट। कस्बा और देहात क्षेत्र में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कस्बा पिनाहट में अंबेडकर पार्क, नयापुरा और चामड़ माता मंदिर परिसर में कार्यक्रम हुए। वहीं देहात क्षेत्र के नगला दलेल और बसोनी गांव में भी जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रमों में लोगों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन और सामाजिक समरसता के संदेश को याद किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रामरती देवी, प्रतिनिधि आजाद बाबू, निखिल गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।